फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अय्याश शिक्षक: जिस छात्रा को पढ़ाया, उसी से शारीरिक संबंध बनाने की जिद...रखी ऐसी शर्त; मजबूर हो गई वो

Thu, 31 Jul 2025 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शिक्षक की घिनौनी करतूत ने छात्रा का जीना दुश्वार कर दिया है। शिक्षक छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में पढ़ने के दौरान जिस छात्रा को पढ़ाया उसी के शिक्षिका बनने पर शिक्षक शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। डर के कारण पीड़िता ने स्कूल से नौकरी छोड़ दी। कोचिंग में सरकारी नाैकरी की तैयारी करने के लिए जाने लगी। मगर आरोपी यहां भी पहुंच गया। रास्ते में रोककर होटल में चलने की कहने लगा। विरोध पर फोटो एडिटिंग कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने हार थककर पुलिस की मदद ली। मामले में थाना सदर में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दोस्ती का  बनाने लगा दबाव
पीड़िता एक निजी स्कूल में एनसीसी की शिक्षिका थी। आरोप है कि स्कूल में कामेंद्र नाम का एक शिक्षक भी पढ़ाता था। वह अक्सर उससे बात करने की कोशिश करता था। आरोप है कि दोस्ती का दबाव बनाने लगा। मना करने के बावजूद भी 22 जुलाई 2024 को उसने प्रपोज कर दिया।विरोध कर पीड़िता ने कहा कि आप मेरे स्कूल में पढ़ने के दौरान शिक्षक थे। मुझसे कम-कम से 15-16 साल उम्र में भी बड़े हो। तब भी वो नहीं माना। अपने साथ रहने के लिए कहने लगा। युवती ने मना कर दिया।

शिक्षक ने दी ये धमकी
 इस पर शिक्षिक ने धमकी दी कि जीना हराम कर देगा। घर से निकलना भी बंद करा देगा। पुलिस भी कुछ नहीं कर पाएगी। इस कारण पीड़िता ने स्कूल से नौकरी छोड़ दी। आगे की पढ़ाई करने के लिए कोचिंग करने लगी।
विज्ञापन

होटल ले जाने की करने लगा जिद
कोचिंग जाने के दौरान शिक्षक ने रास्ते में रोक लिया। होटल चलकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध पर फोटो एडिट कर अश्लील बना दिया। इसे दिखाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। डर से पीड़िता ने कोचिंग जाना भी छोड़ दिया। वह दहशत में है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें