फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पहुंचे चाय वाले को पीट-पीटकर मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Mar 2020 10:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
स्थानीय युवक से जानकारी लेते एसपी सिटी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आगरा के सदर क्षेत्र के बड़ा उखर्रा में बुधवार रात को चाय विक्रेता इंद्रजीत सिंह को मिठाई दुकानदार पिता-पुत्रों ने पीट-पीटकर मार डाला। चाय विक्रेता के परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बड़ा उखर्रा निवासी इंद्रजीत सिंह (55) पुत्र श्रीराम उखर्रा पुलिया पर चाय का खोखा चलाते थे। उनके परिजनों ने बताया कि खोखे के पास ही पप्पू पुत्र रामबाबू की मिठाई की दुकान है। आरोप है कि बुधवार रात को 11 बजे पप्पू, उसके बेटे भोला और प्रवीन ने इंद्रजीत की पिटाई कर दी। 

सूचना पर पीआरवी पहुंच गई। पुलिस झगड़ा शांत होने के बाद बिना कार्रवाई किए वापस चली गई। इंद्रजीत की पत्नी विरमा देवी भी आ गई। उन्होंने घायल पति को खोखे पर सुला दिया। 
विज्ञापन

सुबह खोखे में मृत मिला दुकानदार

बृहस्पतिवार सुबह तकरीबन 5:30 बजे विरमा ने पति को जगाया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इससे परिजन हंगामा करने लगे। सूचना पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और सीओ सदर विकास जायसवाल फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक की दूसरी पत्नी आशा उर्फ लक्ष्मी देवी की तहरीर पर पप्पू, प्रवीन और भोला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगने से आया है। बताया गया है कि पप्पू की दुकान के पास एक ठेल वाले से कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। इस पर इंद्रजीत बीचबचाव करने पहुंच गए। 

दुकानदार पप्पू से भी विवाद हो गया। उधर, आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि इंद्रजीत उन्हें गाली दे रहा था। उसे गाली देने से मना किया, इस पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने की लापरवाही

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पप्पू और इंद्रजीत में झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस दोनों पक्षों को शांत करके आ गई थी। इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल था, उसे अस्पताल नहीं ले गई। बाद में पत्नी ने भी उसको खोखे में ही सुला दिया।

परिवार में मचा कोहराम

मृतक इंद्रजीत की दो शादी हुईं थीं। पहली पत्नी आशा देवी है, उनके तीन बच्चे हैं। दूसरी पत्नी विरमा देवी हैं। वह चाय के खोखे पर पति के साथ ही रहती थीं। कभी कभार ही घर जाती थीं। इंद्रजीत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें