फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजार के बाहर भीख मांगने के विवाद में युवक की हत्या, थाने के सामने हुई वारदात

Fri, 06 Mar 2020 10:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आगरा में थाना कोतवाली के बाहर बृहस्पतिवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का थाने के पास स्थित मजार के गेट पर भीख मांगने के लिए बैठने को लेकर एक रिक्शा चालक से विवाद हो गया था। 
विज्ञापन


रिक्शा चालक ने उसके सीने में चाकू मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। उसे देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

थाना कोतवाली के गेट के पास एक मजार है। बृहस्पतिवार को मजार पर लोग चिरागी चढ़ाने आते हैं। लोगों की भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग प्रसाद लेने के लिए बैठे रहते हैं। 
विज्ञापन

सीने में घोंपा चाकू

शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे मजार के बाहर बैठने को लेकर रिक्शा चालक और युवक का विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हो गई। तभी रिक्शा चालक ने पास ही खड़ी फल की ठेल से चाकू उठा लिया। 

इसके बाद युवक के सीने में मार दिया। वो लहूलुहान होकर गिर गया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। थाने के बाहर हत्या की जानकारी पर पुलिस आई। इसके बाद घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर गई, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र तकरीबन 35 वर्ष है। वो पैंट शर्ट पहने हुए है। आरोपी की पहचान राजेंद्र पुत्र टेकचंद निवासी रोहता, सदर के रूप में हुई। उसको पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाने के सामने हत्या की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग आ गए। उन्होंने मोबाइल से वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। शहर में हर चौराहे पर धर्मस्थलों के बाहर भिखारियों का जमघट रहता है। उनमें झगड़े भी हो जाएंगे, यह किसी ने सोचा नहीं था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें