फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TCS Manager Suicide: क्या झूठ थे मानव के आंसू, निकिता बेकसूर है...हाईकोर्ट पहुंचे पिता, पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Tue, 11 Mar 2025 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Agra Suicide Case: टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की मौत के बाद पुलिस उनकी पत्नी निकिता की तलाश में जुटी हुई है। उधर निकिता के पिता ने एफआईआर को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट की शरण ले ली है। 
 
विज्ञापन
TCS Manager Suicide Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TCS Manager Suicide: आगरा के रहने वाले टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की खुदकुशी के मामले में आरोपी निकिता के पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके एफआईआर को चुनौती दी है। सुनवाई से पहले इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


डिफेंस काॅलोनी निवासी मानव शर्मा का शव 24 फरवरी को फंदे से लटका मिला था। खुदकुशी से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया था। वीडियो में खुदकुशी के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया था। यह वीडियो मानव की बहन ने 27 फरवरी को देखा था। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें निकिता शर्मा उनके पिता निपेंद्र कुमार शर्मा, मां और बहनों को नामजद किया गया था। 28 फरवरी की सुबह निकिता अपने पिता के साथ लापता हो गई थी। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें - TCS Manager Suicide: शादी की पहली वर्षगांठ, बहन बोली- व्हाट्सएप चैट में कुछ ऐसा है, जो जानना जरूरी
विज्ञापन





 

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम अलीगढ़ गई थी। वहां निकिता की मौसी का घर है। सूचना थी कि वह अपनी मौसी के घर हो सकती है। निकिता वहां नहीं मिली। वहीं सदर पुलिस को जानकारी हुई कि निकिता के पिता ने 6 मार्च को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। पुलिस को याचिका के संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।

 

बहू की गिरफ्तारी चाहते हैं परिजन
निकिता शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज है। 28 फरवरी से निकिता और उसके पिता फरार हैं। परिजन अब थाना सदर पुलिस के गिरफ्तारी नहीं कर पाने से परेशान हैं।

 
विज्ञापन

यह था मामला
डिफेंस कालोनी निवासी मानव शर्मा 24 फरवरी की सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। 23 फरवरी को वह मुंबई से आगरा आए थे। पत्नी निकिता शर्मा को उसके घर बरहन छोड़कर आए थे। खुदकुशी से पहले वीडियो बनाया था। इसमें पत्नी को जिम्मेदार बताया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें