फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबरें: आदिवासियों के नाम पर करोड़ों की कर चोरी, हादसे में दरोगा की माैत; बांकेबिहारी ने दिए दिव्य दर्शन

Sun, 25 Oct 2026 05:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ब्रज क्षेत्र के मथुरा में टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। आयकर विभाग की जांच में आदिवासियों के नाम पर फर्जी फर्में बनाकर करोड़ों की कर चोरी का खुलासा हुआ है। मुजफ्फरनगर में तैनात आगरा के दरोगा की सड़क हादसे में माैत हो गई। वहीं, शरद पूर्णिमा पर बांकेबिहारी ने रासेश्वर रूप में दिव्य दर्शन दिए। 
विज्ञापन
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में आयकर विभाग ने आदिवासियों के नाम पर फर्में बनाकर 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का खुलासा किया है। त्रिपुरा की एक युवती के नाम पर 12 करोड़ रुपये आय दर्ज होने से यह गिरोह उजागर हुआ। विभाग अब धन के अंतिम प्रवाह और वास्तविक लाभार्थियों की पहचान में जुटा है। वहीं, मथुरा में एक घर में महिला का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव घर की सीढि़यों पर मिला। हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आगरा निवासी दरोगा अरुण चाहर की मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में माैत हो गई। वह चाैकी प्रभारी के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दाैरान उन्हें अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। उनकी माैत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शरद पूर्णिमा पर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी ने रासेश्वर रूप में दर्शन दिए। ठाकुरजी के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को पीईटी परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र में हिंदी, अंग्रेजी और गणित के आसान सवाल देखकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। 
विज्ञापन


यूपी: मथुरा में आदिवासियों के नाम पर करोड़ों की टैक्स चोरी, ऐसे खुला पूरा राज; हैरान करने वाला है तरीका
आयकर विभाग ने आदिवासियों के नाम पर फर्में बनाकर की जा रही करोड़ों रुपये की कर चोरी का खुलासा किया है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 के कर असेसमेंट के दौरान सामने आया। इसमें 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी होने की आशंका जताई जा रही है...पढ़ें पूरी खबर

घर की सीढ़ियों पर मिली महिला की लाश: शव के पास पड़ी थी खून से सनी ईंट, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
मथुरा में रविवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। घर की सीढि़यों पर महिला का खून से सना शव मिला। यह देखकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। हत्या की आशंक जताई...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सड़क हादसे में दरोगा की माैत: आगरा के अरुण चाहर मुजफ्फरनगर में थे चाैकी प्रभारी, ड्यूटी के दाैरान अज्ञात वाहन ने राैंदा
आगरा के तहसील किरावली के गांव बसेरी चाहर निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक अरुण चाहर (26) की मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मुजफ्फरनगर जिले के थाना सिविल लाइन की स्टेडियम चौकी प्रभारी के पद पर तैनात थे...पढ़ें पूरी खबर

शरद पूर्णिमा पर ठाकुरजी के दिव्य दर्शन: बांकेबिहारी ने धारण किया रासेश्वर रूप, भक्तों की उमड़ी भारी भीड़
शरदोत्सव पर होने वाले बांकेबिहारी के विशेष दर्शन के लिए रविवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। वर्षभर में केवल एक दिन शरद पूर्णिमा के अवसर पर मुरली बजाते आराध्य की झलक पाने के लिए सुबह से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं का तांता लग गया...पढ़ें पूरी खबर
 
यूपी पीईटी: गणित और अंग्रेजी के सवाल देखकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, आगरा में 49 केंद्रों पर हुई परीक्षा
आगरा के 49 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दाैरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में अंग्रेजी, हिंदी और गणित के सवाल आसान थे...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें