फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताउते तूफान का असर: मैनपुरी जिले में मौसम बदला, 18-19 मई को बारिश का अलर्ट

Tue, 18 May 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

चक्रवती तूफान ताउते का असर दिखने लगा है। मैनपुरी जिले में सोमवार को अचानक मौसम बदल गया। कृषि विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
मैनपुरी: आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताउते तूफान का असर मैनपुरी में भी नजर आने लगा है। सोमवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। कृषि विज्ञान केंद्र ने 18 और 19 मई को तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों से गेहूं की फसल को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


तटीय क्षेत्र में ताउते तूफान ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। लेकिन मैनपुरी में भी इसका असर नजर आने लगा है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जो दिन में भी नहीं हटे। धूप न निकलने से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, इससे लोगों ने राहत की सांस ली। 

दूसरी और कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से ताउते के चलते 18 और 19 मई को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तूफान के चलते जिले में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होनी की प्रबल आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में किसान गेहूं की फसल और भूसे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा लें, जिससे उनकी फसल खराब न हो। साथ ही मक्का की फसल में अधिक पानी न भरने की भी सलाह दी है। उन्होंने बताया कि अगर मक्का की फसल में पानी होगा तो तेज हवाओं से वह गिर जाएगी। 

तेज बारिश बन सकती है मुसीबत 
अगर तेज बारिश होती है तो जिले में परेशानी बढ़ सकती हैं। शहर में जहां नाला सफाई न होने से समस्या होगी तो वहीं मंडियों में भी जलभराव की स्थिति होगी। इसके अलावा सरकारी क्रय केंद्रों पर रखा गेहूं भी भीगने का डर बना हुआ है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें