फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटलू गिरोह से सावधान ! लोगों को बना रहे ठगी का शिकार, इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 02 Aug 2019 01:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ठगी के नए-नए हथकंडे अपना रहे टटलू अब खुद को फौजी बताकर शॉपिंग वेबसाइट पर सस्ती बुलेट मोटरसाइकिल बेचने का झांसा दे रहे हैं। जो भी जाल में फंसे, उससे कहते हैं कि तबादला बॉर्डर पर हो जाने के कारण बाइक कम दाम में बेच रहे हैं। पैसा खाते में आते ही मोबाइल बंद कर लेते हैं। रेंज साइबर सेल केपास ऐसे कई मामले आए हैं।
विज्ञापन


टटलू गिरोह मथुरा का है। साइबर सेल की पड़ताल में आया है कि ये 1.5 लाख कीमत की बाइक को 70 से 80 हजार की बताकर शॉपिंग वेबसाइट पर विज्ञापन देते हैं। इसी पर मोबाइल नंबर और व्हाट्स एप नंबर होता है। व्हाट्स एप पर सैन्य अधिकारी या सैनिक की वर्दी में डीपी लगी होती है। 

इन्हीं में कई गिरोह ऐसे हैं, जो सस्ती कार बेचने का लालच देकर लोगों को सुनसान जगह में पैसा लेकर बुलाते हैं और फिर लूट लेते हैं। नए हथकंडे में ये गिरोह पैसा अपने खाते में जमा कराते हैं। रेंज साइबर सेल के प्रभारी शैलेष सिंह का कहना है कि यह टटलुओं का नया हथकंडा है। कई मामले आए हैं। इनमें कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मामले आ चुके हैं सामने

पहला मामला- एडीजी ऑफिस के एक कर्मचारी से टटलू गैंग ने सस्ती बुलेट बाइक बेचने का झांसा देकर 82 हजार रुपये ठग लिए।
दूसरा मामला- बाह के किसान से सस्ती बाइक का ही लालच देकर 63 हजार रुपये जमा करा लिए।

टटलू गिरोह से बचने के लिए पुलिस की साइबर सेल की ओर से जागरूक भी किया जा रहा है। पैसा जमा कराने से इन बातों को जरूर ध्यान रखें। 

- महंगी चीज बेहद सस्ते में खरीदने के लालच में न आएं।
- विज्ञापन पर ही भरोसा न करें, इसकी पूरी पड़ताल जरूरी है।
- जिससे सामान खरीदना है, उसके नाम-पता मालूम कर तसदीक जरूर करें।
- पेमेंट पहले नहीं करें, सामान घर पर मंगाकर दें।
- घर पर पैकिंग में आए सामान को खोलकर देखने के बाद ही पेमेंट करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें