फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: यमुनापार पहुंचा 'गंगाजल', एक लाख लोगों की बुझ सकेगी प्यास

Fri, 02 Aug 2019 10:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
यमुनापार क्षेत्र में पहुंचा गंगाजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में यमुनापार के लोगों के लिए खुशखबरी है। पेयजल संकट से जूझ रहे यहां के लोगों तक गंगाजल पहुंच गया है। पिछले 15 दिनों से चल रहा सिकंदरा वाटर वर्क्स से यमुना पार गंगाजल पहुंचाने का ट्रायल सफल रहा, जलकल विभाग ने एक अगस्त से 20 घंटे तक गंगाजल की सप्लाई शुरू कर दी है। इससे यमुनापार क्षेत्र के करीब एक लाख लोगों की प्यास बुझ सकेगी।
विज्ञापन

  
ताजनगरी के यमुना पार में नगर निगम के 11 वार्ड हैं, जहां करीब चार लाख की आबादी है। क्षेत्र में गर्मियों में पानी के लिए त्राहि त्राहि मचती है। आम दिनों में भी यहां टैंकरों से पानी खरीद कर लोगों को गुजारा करना पड़ता है। 

इस क्षेत्र में सिकंदरा वाटर वर्क्स से गंगाजल पहुंचाना चुनौतीपूर्ण कार्य था। लेकिन 15 दिनों तक चले ट्रायल में जलकल विभाग को सफलता मिल गई है। इसके बाद से यहां गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। वहीं, जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन नहीं है, वहां गंगाजल पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। 
विज्ञापन

यमुनापार के इन क्षेत्रों में पहुंचा गंगाजल 

सिंकदरा स्थित गंगाजल प्लांट - फोटो : अमर उजाला
यमुनापार के गोकुल नगर, यमुना बिहार, केके नगर, विद्यापुरम, शोभानगर, गणेशनगर, संजीवनगर, विद्या निकेतन कॉलोनी, चंदननगर, गुलाबनगर आदि कॉलोनियों में गंगाजल पहुंच गया है। 

यमुनापार के इन क्षेत्रों में नहीं हैं पाइप लाइन 

पवन विहार, भगवती बाग, राधा नगर, इस्लाम नगर, ओम नगर, मुरारी नगर, बैकुंठी बाग, गढ़ी जीवनराम, महादेवी नगर, जेके नगर आदि क्षेत्र में पाइप लाइन नहीं है। यहां जीवनी मंडी वाटर वर्क्स तक गंगाजल पहुंचने के बाद भी इन क्षेत्रों में गंगाजल नहीं पहुंच पाएगा। 

यहां होकर पहुंचा है गंगाजल 

सिकंदरा वाटर वर्क्स से आवास विकास कॉलोनी, मदिया कटरा, देहली गेट, संजय प्लेस, लगड़े की चौकी से राष्ट्रीय राजमार्ग के यमुना पुल होते हुए ट्रांस यमुना में गंगाजल पहुंचा है। अभी तक जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से लगड़े की चौकी, संजय प्लेस क्षेत्र में पानी आता था, लेकिन अब वाल्व को बदलकर उधर पानी भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन

अभी यहां गंगाजल का इंतजार 

बेलनगंज, जीवनी मंडी, ताजगंज, मधुनगर, छत्ता, गधापाड़ा, रावतपाड़ा, दरेसी, विभव नगर, राजपुर चुंगी, फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड, इंद्रापुरम, राजेश्वर महादेव मंदिर, सुभाष नगर, अलवतिया रोड आदि क्षेत्रों के लोगों को घरों में गंगाजल आने का इंतजार है। 

जलकल विभाग के सचिव अनवर ख्वाजा ने बताया कि पिछले 15 दिनों के प्रयास के बाद जलकल को यमुना पार क्षेत्र में गंगाजल पहुंचाने में सफलता हासिल हुई है। करीब 20 घंटे यमुना पार में गंगाजल की सप्लाई सुचारु कर दी गई है। करीब एक लाख लोगों को गंगाजल मिलना शुरू हो गया है। बाकी क्षेत्रों में भी गंगाजल पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

यमुनापार क्षेत्र में गंगाजल पहुंचने पर स्थानीय लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बोले यकीन नहीं हो रहा, हमारे यहां भी गंगाजल आ गया है। गोकुल नगर के धर्मेंद्र राजपूत ने कहा कि पिछले कई दिनों से पानी साफ आ रहा है। यकीन नहीं हो रहा है कि हमारे यहां भी गंगाजल पहुंच गया है। 

संजीव नगर के अनिल शर्मा ने बताया कि हमारे यहां पानी की किल्लत थी। तीन चार हजार रुपये का हर माह पानी खरीदना पड़ता था। गंगाजल आने से राहत मिलेगी। ट्रांस यमुना की राजकुमारी देवी ने कहा कि अभी तक सुना ही था कि गंगाजल आएगा। पिछले कई दिनों से बीच-बीच में पानी तो साफ आ रहा है, गंगाजल आएगा, इसकी जानकारी नहीं थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें