फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरुण के FB पोस्ट: खुद के पिता से करता था बेहद प्यार...फिर भी न कांपे खुद के मासूम बेटे की जान लेने में हाथ

Mon, 12 Feb 2024 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मां और 12 साल के बेटे की हत्या करने के बाद खुद की जान देने वाला तरुण अपने पिता से बेहद प्यार करता था। सोशल मीडिया पर उसके द्वारा की गईं पोस्ट में पिता के प्रति उसका अथाह प्रेम झलकता था। अपने पिता से बेइंतहा प्यार करने वाले तरुण अपने बेटे की जान लेने में जरा भी न झिझके। 
 
विज्ञापन
तरुण के एफबी पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लॉयर्स कॉलोनी में तीन मौतों के बाद लोगों की जुबान पर कई सवाल हैं। 12 साल के बेटे और मां की हत्या के बाद जान देने वाले तरुण का सोशल मीडिया अकाउंट परिवार से बेइंतहा प्रेम की पोस्ट से भरा पड़ा है। फेसबुक पर पोस्ट करके वह अपनी हर खुशी और गम शेयर करते थे। 
विज्ञापन


तरुण के पिता अधिवक्ता मान सिंह चौहान की छह अप्रैल 2023 को मौत हो गई थी। दूसरे दिन उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि आज वह अनाथ हो गए। उनकी याद में 12 अप्रैल को एक वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अपने पापा का बनाया हुआ गार्डन, ऑफिस में रखी कुर्सी, उनकी फाइलें, हाथ घड़ियों से लेकर उनसे जुड़ी लगभग हर चीज दिखाई।

दो मई को लिखा कि पापा वापस आ जाओ, आपका नालायक बेटा अकेला है। 19 मई को नई कार लाने के बाद उन्होंने फिर एक पोस्ट की।उन्होंने नई कार पर पापा की फोटो लगाकर पूजा की। पोस्ट में लिखा कि आपका बेटा कार का मालिक हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मां की करुण पुकार: मेरे बेटू से एक बार मिला दो...12 साल के मासूम की मौत पर रोते-रोते हुई बेहोश; चीखों ने चीर दिया कलेजा

 
विज्ञापन

ये बोली बहन...

इतना ही नहीं तरुण ने फादर्स डे पर उनकी याद में एक गाना पोस्ट किया। नौ अगस्त को पापा का जन्मदिन होता था। इस दिन पूजा-अर्चना के बाद तरुण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पोस्ट के माध्यम से पापा को हैप्पी बर्थडे बोला। उनकी छोटी बहन गुंजन ने बताया कि उनका भाई पिता से बेहद प्यार करता था। उनकी परमिशन के बिना कोई भी काम नहीं करता था। परिवार को न जाने किसकी नजर लग गई। 

ये भी पढ़ें -   UP: अयोध्या धाम पर किसकी लगी नजर...12 साल के मासूम संग एक साथ तीन की मौत, घर में सिर्फ रजनी अकेली बचीं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें