फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ क्रूरता करने वाला तांत्रिक जमानत पर छूटा, तीन साल से कर रहा था तंत्र-मंत्र

Sat, 30 May 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को पीटने के चारों आरोपियों को मिली जमानत
विज्ञापन
तांत्रिक ने महिला को बेरहमी से पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बुखार उतारने के नाम पर महिला को बाल पकड़कर पीटने और चाकू गोदने का आरोपी तांत्रिक राहुल भगत और अन्य चार नामजदों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। वहां चारों को जमानत मिल गई। इससे पहले हुई पूछताछ में राहुल ने बताया कि वो तीन साल से तंत्र-मंत्र कर रहा है। पुलिस उसके बारे में और जानकारी कर रही है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के गडैया मोहल्ला निवासी महिला के भाई ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें राहुल भगत, महिला के दो ननदोई अभिषेक निवासी सिरौली और सतीश निवासी धनौली, ननद उमा (पत्नी सतीश ) और , आकाश (पुत्र सतीश) को नामजद कराया था।


आरोप है कि एक महीने पहले ननद, ननदोई और अन्य लोग महिला को मिढ़ाकुर निवासी तांत्रिक राहुल के पास लेकर गए। महिला को तेज बुखार था। अभिषेक ने इसे भूत प्रेत का साया बताया था।
विज्ञापन

राहुल ने झाड़फूंक शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया। इस पर राहुल ने उसके सिर पर भूत बताकर उसे बाल पकड़कर पीटा। वह विरोध करती रही तो उसकी पीठ पर चाकुओं से गोद दिया। इसके बाद कह दिया कि उसे ले जाओ। इसी दौरान रिश्तेदार महिला ने वीडियो बना लिया था। 

यह वीडियो बृहस्पतिवार को महिला के मथुरा निवासी भाई के पास पहुंचा। तब उसने तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि राहुल ने कोर्ट में पेश किए जाने से पूर्व पूछताछ में बताया कि वह तीन साल से मिढ़ाकुर में ही तंत्रमंत्र कर रहा है।

चार धाराओं में दर्ज हुआ था केस

मलपुरा थाना प्रभारीने बताया कि केस लज्जा भंग करने, मारपीट, धमकी देना और औषधि चमत्कार उपचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। चारों आरोपियों को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जमानत मिल गई।

पहले ताबीज देता था, फिर झाड़फूंक करने लगा

मिढ़ाकुर के लोगों ने बताया कि  तांत्रिक राहुल भगत ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। तीन साल पहले उसने घर से ही गंडे और ताबीज देना शुरू किया था। इसके बाद वह लोगों पर झाड़फूंक करने लगा। बीमार लोग उसके पास आने लगे। वह उन पर भूत प्रेत का साया बताकर झाड़फूंक करता था।
विज्ञापन

बहन ने कहा है, तांत्रिक को सजा दिलाना

पीड़ित महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन को दो महीने से तेज बुखार है। डॉक्टरों को दिखाया लेकिन आराम नहीं मिला। वीडियो देखकर वह सदमे में है। उसने कहा कि तांत्रिक को जरूर सजा दिलाना। 

उसे यकीन नहीं हो रहा है कि उसके अपने रिश्तेदार डॉक्टर के पास ले जाने की बात कहकर उसे तांत्रिक के पास क्यों ले गए। युवक ने बताया कि वह बहन का अच्छे डॉक्टर से उपचार करा रहा है। उसके जीजा भी बीमार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें