फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टनकपुर-अछनेरा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे 30 दिसंबर तक बढ़ाए

विज्ञापन
फोटो12कासगंज से मथुरा की ओर रवाना होती ट्रेन । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए टनकपुर-अछनेरा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे 30 दिसंबर तक बढ़ा दिए हैं। मथुरा जंक्शन से अछनेरा तक ट्रेन के समय में भी 10 मिनट का बदलाव किया गया है। फेरे बढ़ाए जाने से लोगों को सफर में आसानी होगी।
विज्ञापन

टनकपुर से अछनेरा तक स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को किया जाता है। ट्रेन संख्या 05062 टनकपुर से अछनेरा के लिए टनकपुर से सुबह 4:35 बजे चलेगी। खटीमा 5:00 बजे, पीलीभीत 5:32 बजे, भोजीपुरा से 6:05 बजे, इज्जतनगर से 6:22 बजे, बरेली सिटी से 6:45 बजे, बरेली जं. से 6:57 बजे, बदायूं से 7:40 बजे, उझानी से 7:53 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 8:20 बजे, कासगंज से 9:00 बजे, सिकंदराराव से 9:24 बजे, रती का नगला से 9:42 बजे, हाथरस सिटी से 10:05 बजे, मथुरा कैंट से 11:12 बजे और मथुरा जंक्शन से संशोधित समयानुसार 11:30 बजे चलने के बाद अछनेरा 12:30 बजे पहुंचेगी।
वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 05061 अछनेरा से टनकपुर के लिए अछनेरा से दोपहर 3:50 बजे छूटने के बाद संशोधित समयानुसार मथुरा जं. से शाम 4:35 बजे छूटेगी। मथुरा कैंट से 4:57 बजे, हाथरस सिटी से 5:28 बजे, रती का नगला से 5:49 बजे, सिकंदराराव से 5.55 बजे, कासगंज से 6:40 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 6:55 बजे, उझानी से 7:22 बजे, बदायूं से 7:35 बजे, बरेली जं. से रात 8:37 बजे, बरेली सिटी से रात 9.00 बजे, इज्जतनगर से रात 9:20 बजे, भोजीपुरा से रात 9:38 बजे, पीलीभीत से रात 10:15 बजे और खटीमा से 10.50 बजे छूटने के बाद टनकपुर रात 11.35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि पहले इस ट्रेन के मथुरा से अछनेरा तक फेरे 30 नवंबर तक बढ़ाए गए थे लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन 30 दिसंबर तक टनकपुर से अछनेरा तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें