फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक जांच टीम ने दूसरे दिन मैटरनिटी वार्ड की देखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक जांच टीम ने दूसरे दिन भी सौ शैया एवं मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने मैटरनिटी वार्ड और ओपीडी में महिलाओं से बात की और व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को रेडियोलॉजी विभाग में पहुंचकर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड के संबंध में रेडियोलॉजिस्ट से जानकारी ली। मैटरनिटी वार्ड में भर्ती महिलाओं से उपचार के संबंध में वार्ता की। वार्ड की सफाई व्यवस्था और बेड आदि की जांच की। ओपीडी सेवाओं के निरीक्षण के दौरान उपचार के लिए पहुंची महिलाओं से दवा आदि के बारे में जानकारी की। टीम के सदस्यों ने अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति और अन्य उपकरणों के बारे में सीएमएस से जानकारी जुटाई। टीम तीन दिवसीय भ्रमण पर आई है। इसमें दिल्ली से डॉ. समीर सिंह, महाराष्ट्र से डॉ. दीपक डॉंगरे, तमिलनाडु से डॉ. अनवरांशु शामिल हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सौ शैया अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके पचौरी, डॉ. अभिषेक दुबे, मैनेजर नीटू कुमार, नर्सिंग सिस्टर बीएस शर्मा, मुकेश राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें