फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, शिक्षा पर जोर

विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में प्रतिभाशाली छात्राओं को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि व
विज्ञापन
कागारौल। कस्बा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय-प्रथम में मंगलवार को सत्र 2025-26 का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की। मुख्य अतिथि सुनील सोलंकी, वर्षा चाहर और बहोरन सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा को सफलता का आधार और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का माध्यम बताया। प्रधानाध्यापक सत्यपाल सिंह ने विद्यालय के विकास कार्यों और शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। वार्षिकोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर अजीत सिंह सोलंकी, अमन सोलंकी, इंद्रप्रकाश, सीमा रानी, लक्ष्मी नारायण गोयल, रामकिशोर, अब्दुल रहमान और अरविंद यादव आदि मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें