फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ससुर-देवर पर छेड़छाड़ का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने ससुर और देवर पर छेड़छाड़ और पीटाई का आरोप लगाया है। मामले में पति की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव में 29 मार्च की रात हुए कीर्तन के बाद विवाद हुआ था। महिला ने 30 मार्च को बाह थाने में शिकायत की थी जिससे परिवार में कहासुनी बढ़ गई। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसके पिता और भाई ने पत्नी को पीटा। पत्नी से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने महिला को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पति की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें