फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में बच्चों का ऐसे रखें ख्याल: चाऊमीन से रखें दूर, दूषित स्थानों पर जूस पिलाने से बचें

Sun, 07 May 2023 11:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

गर्मी में बच्चों को बाजार की चीजें न खानें दें। वहीं  दूषित स्थानों पर जूस पिलाने से बचें, क्योंकि ये आपके बच्चों  को बीमार कर सकता है। 
 
विज्ञापन
गर्मी में प्यास बुझाते मासूम बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी में बच्चों में डायरिया और बुखार की परेशानी मिल रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग और निजी चिकित्सकों के यहां ऐसे बच्चों की संख्या डेढ़ गुना तक बढ़ गई है। चिकित्सक इसकी एक वजह चाऊमीन, बर्गर समेत फास्ट फूड और दूषित स्थानों पर जूस-आइसक्रीम का खाना भी मान रहे हैं।

विज्ञापन


इंडियन पीडियाट्रिक्स एसोसिएशन आगरा शाखा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरएन शर्मा ने बताया कि वायरल फीवर के साथ उल्टी-दस्त, पेट में दर्द से पीड़ित बच्चे अधिक आ रहे हैं। कुल ओपीडी में 60 फीसदी बच्चों को यही परेशानी मिल रही है। परिजन से पूछताछ में बाजार में फास्ट फूड खाने, साफ-सफाई न बरतने वाले स्टॉलों से जूस पीना बताया। परिजन को साफ-सफाई बरतने और पौष्टिक भोजन खिलाने की सलाह दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - छात्राओं से ब्लैकमेलिंग मामला: साइबर सेल ने शुरू की जांच, व्हाट्सएप हैक कर भेजे थे अश्लील मैसेज

इन बातों का रखें ख्याल:

- बाजार और खुले में बिकने वाली सामग्री न खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

- बच्चों को फल और घर में निकाला गया जूस ही पिलाएं।
- नारियल पानी, छाछ, शिकंजी का अधिक उपयोग करें।
- बच्चों को दाल, चपाती, हरी तरकारी, सलाद और दही खिलाएं।
- शाम को पराठें, तली सामग्री खिलाने से बचाएं।
- दावतों में चाऊमीन, भल्ले खाने से बचाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें