फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप दौरे से पहले ताजमहल देखने आए सैलानी हुए परेशान, चले पैदल, बोले दो दिन के लिए बंद कर देते

Mon, 24 Feb 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

16,172 भारतीय सैलानी आए ताज
4165 विदेशी सैलानियों ने देखा ताज
469 सार्क देशों के सैलानी पहुंचे
20,806 पर्यटकों ने खरीदा टिकट
विज्ञापन
गोल्फ कार्ट बंद होने से पैदल चले सैलानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘अच्छा होता कि ताजमहल को दो दिन के लिए बंद कर देते। जब सभी सुविधाएं बंद हैं और सब कुछ पुलिस के हवाले है तो हमारे लिए ताज खोला ही क्यों। ऐसे ही सोमवार को भी पर्यटकों को परेशान करेंगे’।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे ताज देखकर पैदल लौटती 62 साल की पर्यटक मालती जोशी ने नाराजगी के साथ यह कहा तो उनके ग्रुप में चल रहे अन्य सदस्यों की भी यही प्रतिक्रिया मिली। केवल मालती नहीं, बल्कि रविवार को ताज का दीदार करने आए 20 हजार से ज्यादा सैलानी सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती के कारण परेशान हो गए। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को ताज से पार्किंग तक तीन किमी तक पैदल चलना पड़ा। 

गोल्फ कार्ट का संचालन कर दिया बंद
अमेरिकी राष्ट्रपति के आगरा दौरे के कारण ताजमहल पर सुबह से ही सभी अधिकारियों ने डेरा जमा लिया। आईटीबीपी, बीएसएफ, एटीएस, स्वाट, एनएसजी, सीआरपीएफ, पुलिस की टुकड़ियां ताजमहल पर पहुंचने के कारण फ्लैग मार्च चलता रहा। इस वजह से शिल्पग्राम पार्किंग से ताज तक गोल्फ कार्ट का संचालन रोक दिया गया।
विज्ञापन


उसके बाद 25 गोल्फ कार्ट अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए रिजर्व कर दी गईं। जो बाकी बचीं, वह अधिकारियों को ही ताज पहुंचाती रहीं। इससे ताज जाने और आने वाले पर्यटकों को पैदल ही पार्किंग तक जाना पड़ा। इस दौरान उन्हें 3 किमी पैदल चलना पड़ा जो रविवार के गर्म मौसम में मुश्किल भरा रहा। पुलिस और फोर्स देखकर पर्यटक भी परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें