फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डॉक्टर के गले से लूटी जिसने सोने की चेन, वो निकला अलीगढ़ के हिस्ट्रीशीटर; मुठभेड़ में दो गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 08:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में डॉक्टर के गले से सोने की चेन लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक निजी होटल के बाहर दिल्ली के डॉक्टर के गले से सोने की चेन लूटने वाले दो बदमाशों आरिफ और चाहत को ताजगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गाेली लगी है। उनके कब्जे से 73 हजार रुपये, 2 तमंचे, कारतूस व बाइक बरामद की। दोनों अलीगढ़ के थाना सासनी गेट के हिस्ट्रीशीटर हैं। आरिफ पर 24 तो चाहत पर 36 केस दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपी खुशहाल की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि थाना ताजगंज में शंकर माडर्न विकासपुरी नई दिल्ली निवासी चिकित्सक डॉ. अमित रुस्तगी ने तहरीर दी थी। पुलिस को बताया कि वह फतेहाबाद रोड पर एक निजी होटल में ठहरे थे। मंगलवार सुबह 7:45 बजे बाहर से घूमकर ई-रिक्शा से होटल पहुंचे। रुकने के बाद चालक को रुपये देने के लिए जेब से पर्स निकाला। इस दौरान पीछे से बाइक सवार बदमाश आ गए। गले से सोने की चने लूटकर ले गए।

घटना स्थल के आसपास लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को बदमाशों के बारे में सुराग मिला। गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाईं। शनिवार को बदमाश फिर से गढ़ी चांदनी के पास लूट की साजिश रच रहे थे। पुलिस मुठभेड़ में आरिफ और चाहत गिरफ्तार किए गए। दोनों गोली लगने से घायल हैं।
विज्ञापन


आरिफ अलीगढ़ के थाना सासनी गेट हरी मस्जिद कासिम नगर का निवासी है। चाहत थाना सासनी गेट के बाबरी मंडी का निवासी है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने सोने की चेन सिकंदराराऊ में एक सराफ को बेच दी।

देखे गए 700 से अधिक कैमरे
टीम ने शहर के अलावा सादाबाद, हाथरस, सिकंदराराऊ, अलीगढ़ सहित अन्य कस्बों के 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज का मिलान करने पर आरोपियों की पहचान की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें