फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महोत्सव 2025: CDO से नाराज हो गईं महिला आयोग की अध्यक्ष, इसलिए बुके लेने से किया इनकार; देखें VIDEO

Fri, 28 Feb 2025 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताज महोत्सव के समापन समारोह में जो कुछ हुआ उसे देख सभी हैरान रह गए। महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह की नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
CDO से नाराज हो गईं महिला आयोग की अध्यक्ष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहोत्सव के समापन समारोह में उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह सीडीओ से नाराज हो गईं। उन्होंने बुके लेने से मना कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने खुद ही सीडीओ को अपनी ओर से बुके दे डाला। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह नाराज हो गईं। उन्हें प्रोटोकॉल नहीं मिला, जिसके बाद सीडीओ प्रतिभा सिंह उन्हें बुके देने पहुंची तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए बुके लेने से इनकार कर दिया। उन्हें उल्टा अपनी तरफ से बुके साैंप दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिला आयोग अध्यक्ष नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रही हैं। तब उनके साथ एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक छोटेलाल वर्मा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मोमेंटो से ताज गायब, कृष्ण की पेंटिंग दिखी
ताज महोत्सव के मंच पर अब तक ताजमहल की प्रतिकृति या संगमरमर पर पच्चीकारी ही मोमेंटो के रूप में दिखती थी, पर इस बार भगवान कृष्ण की बांसुरी के साथ फ्रेम की गई पेंटिंग विधायकों और अधिकारियों को दी गई। सबसे ज्यादा 10-10 लाख रुपये की बिक्री करने वाले लखनऊ चिकनकारी के अजय अग्रवाल और मथुरा साड़ी के अखिलेश अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। महोत्सव में शिल्पियों ने 2.45 करोड़ रुपये की बिक्री की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें