फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल 23 अप्रैल को बंद रहेगा, भीषण गर्मी में हुआ बुरा हाल; चार सैलानी हुए बेहोश

Tue, 22 Apr 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल पर भीषण गर्मी की वजह से हाल बेहाल है। पारा चढ़ने के दौरान ताज का दीदार करने आए चार पर्यटक बेहोश हो गए। वहीं अमेरिकी उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर 23 अप्रैल को ताज बंद रहेगा। 
 
विज्ञापन
ताजमहल पर सुरक्षा बढ़ाई गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज धूप और गर्मी ने पर्यटकों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। सोमवार को भी ताजमहल देखने आए 4 पर्यटकों की हालत खराब हो गई। पश्चिम बंगाल के बादल हजारी, मुस्लिमा बेगम, रहमत अली और राजस्थान के प्रमेंद्र को चक्कर आने लगे। सिर में दर्द और घबराहट की समस्या बताई। उल्टियां भी हो रही थीं। दो पर्यटकों को बुखार भी था।
विज्ञापन


इनको डिस्पेंसरी लेकर गए, जहां बीपी मापा गया। ओआरएस का घोल और दवाएं दीं। इससे इनकी हालत में सुधार हुआ। वहीं बाराबंकी के 8 साल के यश शर्मा का पैर फिसलकर गिरने से माथे पर चोट लग गई। डिस्पेंसरी में इसकी ड्रेसिंग कराई। 

ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ
विज्ञापन



 
विज्ञापन

23 अप्रैल को बंद रहेगा ताजमहल 
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस 23 अप्रैल को ताजमहल देखने आ रहे हैं। इसके चलते उनके भ्रमण होने तक पर्यटकों के लिए ताजमहल बंद रहेगा। अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि सूर्याेदय से उप राष्ट्रपति का भ्रमण खत्म होने तक पर्यटक ताजमहल नहीं देख सकेंगे। इस दौरान टिकट काउंटर भी बंद रहेगा। 

ये भी पढ़ें -  वृद्धावस्था पेंशन को लेकर खुशखबरी: आवेदन का झंझट न जांच की टेंशन, 60 की उम्र पार करते ही हो जाएगी शुरू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें