फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज का दीदार कर बोले विदेशी सैलानी- दुनिया को मुहब्बत की जरूरत, आतंकवाद की नहीं

Thu, 28 Feb 2019 01:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल
विज्ञापन

मुहब्बत की निशानी ताजमहल के दीदार के लिए आए विदेशी सैलानी मौजूदा हालात पर नजर बनाए हुए हैं। विदेशी सैलानियों का मानना है कि आतंक का खात्मा बेहद जरूरी है। दुनिया को मुहब्बत की जरूरत है, न कि आतंक की। पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में साथ दे। युद्ध जैसे हालात से दोनों देशों को बचना चाहिए। 

विज्ञापन


स्पेन से 65 पर्यटकों का ग्रुप एक महीने की भारत यात्रा पर आया है। मैड्रिड की यूनिवर्सिटी के शिक्षक और छात्रों का यह ग्रुप मुंबई, कोलकाता के बाद आगरा आया है। ग्रुप के सदस्य एक मार्च को दिल्ली से वापस स्पेन लौटेंगे। पुलवामा घटना के बाद से अब तक उन्हें कोई डर नहीं लगा। वह एयर स्ट्राइक के बाद भी आगरा आए और ताज का दीदार करने के बाद सभी स्मारक देखकर ही जाएंगे। 

इसी तरह अमेरिका से 20 सदस्यीय दल कारोबार के सिलसिले में मुंबई आया था जो ताज देखकर गुरुवार को वापस लौटेगा। जापान के कोईरो ताकाहाशी के मुताबिक आतंकवादी संगठनों को अगर कोई देश मदद देता है तो दुनिया की यह जिम्मेदारी है कि वह इससे निपटे और कार्रवाई करे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आगरा में बुकिंग पर कोई असर नहीं

आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुद्दीन ने बताया कि आगरा में किसी भी ग्रुप ने अब तक कोई बुकिंग कैंसिल नहीं कराई है। मार्च में जो टूर ग्रुप आ रहे हैं, वह पूछताछ तक नहीं कर रहे। दुनिया भर में आतंक के खिलाफ ऐसे अभियान चलते रहते हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूद तनाव भरे हालात से पर्यटक चिंतित नहीं हैं। 

टूरिज्म गिल्ड आफ आगरा के महासचिव राजीव सक्सेना ने बताया कि विदेशी पर्यटकों को एयर स्ट्राइक की जानकारी नहीं है। ज्यादातर अपने गाइड के संपर्क में रहते हैं और गाइड उन्हें चिंता न करने का भरोसा दे रहे हैं। अभी तक न तो किसी ग्रुप ने पूछताछ की है और न ही कोई बुकिंग कैंसिल की गई है। 

विदेशी पर्यटक मानते हैं कि भारत बड़ा देश है और ऐसे एंटी टेरर अभियान बार्डर एरिया पर चलते रहते हैं। आगरा, दिल्ली, जयपुर, वाराणसी जैसे शहरों में घूमने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं। पर्यटक विंसेंट रूज ने कहा कि पूरी दुनिया आतंक से जूझ रही है। लंदन हो या बार्सिलोना या अमेरिका, आतंक हर जगह से खत्म होना चाहिए। आतंक के खिलाफ लड़ाई में हर देश को साथ देना चाहिए।

जिविलिया रिगेलो ने कहा कि हमने टीवी पर एयर स्ट्राइक के बारे में जाना। अपने दूतावास से संपर्क कर हमने हालात के बारे में पूछा था, लेकिन बताया गया कि डरने की कोई बात नहीं। स्गेंसी ब्रास ने कहा कि हर देश को एंटी टेरर अभियान चलाने का हक है। आतंक  मानवता के लिए खतरा है। इसे दुनिया से मिटाना होगा। भारत और पाकिस्तान को युद्ध से बचना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें