फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल इस बार शुक्रवार को खुलेगा...पर्यटकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश, एएसआई ने जारी की अधिसूचना

Tue, 13 Jan 2026 11:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताजमहल शुक्रवार को पर्यटकों के लिए बंद रहता है। इस बार ताजमहल शुक्रवार को खुलेगा। इसको लेकर एएसआई की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुगल बादशाह शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स 15 से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा। उर्स के दूसरे दिन 16 जनवरी को शुक्रवार है। शुक्रवार को ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहता है, लेकिन उर्स के चलते इस बार शुक्रवार को ताजमहल खुला रहेगा। शुक्रवार को ताजमहल के दरवाजे सामान्य पर्यटकों और जायरीनों के लिए दोपहर 2 बजे से खुलेंगे। वहीं, जुमे की नमाज अदा करने वाले स्थानीय नमाजियों को दोपहर 12:30 बजे से ही स्मारक के अंदर प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


परंपरा के अनुसार, उर्स के दौरान निश्चित समय के लिए पर्यटकों और जायरीनों का प्रवेश निशुल्क रहता है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की अधीक्षण पुरातत्वविद स्मिता कुमार ने उर्स में प्रवेश की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक 15 और 16 जनवरी को दोपहर 2 बजे के बाद स्मारक में फ्री प्रवेश मिलेगा, जबकि उर्स के आखिरी दिन 17 जनवरी को सूर्योदय से सूर्यास्त तक प्रवेश निशुल्क रहेगा। इन तीन दिनों में एक से डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। 

तहखाने में मौजूद असली कब्रें देख सकेंगे
ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की तहखाने में मौजूद असली कब्रों को इन तीन दिनों में ही देखा जा सकता है। मकबरे में प्रवेश द्वार के पास ही तहखाने में जाने के लिए सीढि़यां हैं, जहां उर्स के तीनों दिन असली कब्रों को देखने का मौका मिलता है। तहखाने में ज्यादा भीड़ न हो, इसलिए कतार के जरिये ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें