फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर पर रखी पिता की लाश...कंधा देने के लिए ढूंढ़ रहे थे परिजन, जंगल में पेड़ से लटका मिला बेटा

Tue, 13 Jan 2026 11:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। पिता की माैत के बाद परिजन बेटे को कंधा देने के लिए ढूंढ़ रहे थे। बेटे का शव जंगल में फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना के फैक्टरी एरिया के जंगल में लोहा कारीगर का शव पेड़ पर बने फंदे से लटका मिला। आधार कार्ड से पुलिस ने शव की शिनाख्त लोहामंडी निवासी 26 वर्षीय नूरुद्दीन के रूप में की। दो दिन पूर्व ही नूरुद्दीन के पिता की मृत्यु हुई थी। परिजन उसे पिता का कंधा देने के लिए खोज रहे थे, लेकिन उसका शव मिला।
विज्ञापन


लोहामंडी निवासी मो. रियाज ने बताया कि ताऊ मो. शफीक राजा की मंडी स्टेशन के पास दुकान लगाते थे। उन्हें 24 वर्ष पहले ढाई वर्ष का नूरुद्दीन लावारिस मिला था। उसे बेटे की तरह पाला और पढ़ाया। नूरुद्दीन लोहे के एंगल और रेलिंग बनाने का काम करता था। तीन सप्ताह पूर्व वह घर से काम करने बाहर जाने की बोलकर निकला था। शुक्रवार रात शफीक की मृत्यु होने के बाद नूरुद्दीन को कई बार काॅल किया पर उसका नंबर बंद था।

सोमवार को सिकंदरा पुलिस ने सूचना की नूरुद्दीन का शव फैक्टरी एरिया में मिला है। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र के जंगल में पेड़ पर फंदे पर शव लटका मिला था। युवक सीसीटीवी में अकेला जाता दिखा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें