फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: सर्वर डाउन है... यह सूचना न वेबसाइट पर दी, न गेटों पर चस्पा की, टिकट के लिए पर्यटक हुए परेशान

Fri, 22 Jul 2022 12:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल पर सर्वर डाउन होने के कारण सप्ताह भर में करीब 50 हजार पर्यटक परेशान हुए। सिर्फ ऑनलाइन टिकट की ही बिक्री की हुई। 
विज्ञापन
बंद पड़े टिकट विंडो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल पर सर्वर ठप होने के कारण सैलानियों को काउंटर से टिकट लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पर्यटकों को न तो वेबसाइट पर जानकारी दी है, न ताज के दोनों गेटों पर कोई नोटिस चस्पा किया है। जानकारी न होने पर पर्यटक टिकट काउंटर पर पहुंच जाते हैं। कई पर्यटक कालाबाजारी के शिकार हो जाते हैं। 

विज्ञापन

 
अपडेट किए जाने के कारण सात दिनों से ताज का सर्वर ठप पड़ा है। केवल ऑनलाइन टिकट ही उपलब्ध हैं। इससे इस सप्ताह करीब 50 हजार सैलानी परेशान हुए। इस मामले में गुरुवार को उत्तर प्रदेश स्टेट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान ने एएसआई के महानिदेशक को पत्र भेजकर समाधान की मांग की है। 

काउंटर से शुरू की जाएगी बिक्री 

उन्होंने कहा कि 70 फीसदी से ज्यादा देश की आबादी गांव में रहती है, जो ऑनलाइन टिकट बुक करना नहीं जानती। इसलिए टिकट काउंटर से बिक्री शुरू की जाए। साइबर कैफे में पर्यटकों का टिकट के नाम पर शोषण हो रहा है। इसे रोका जाए और सर्वर की समस्या से तुरंत निपटा जाए।

विज्ञापन

पर्यटन कारोबारी संदीप अरोड़ा ने कहा कि ताजमहल पर केवल ऑनलाइन टिकट मिलेंगे, इसकी जानकारी न तो वेबसाइट पर दी गई, न ही यूपी टूरिज्म या एएसआई की साइट पर है। मोबाइल एप पर भी यह जानकारी नहीं है। ताज के गेटों पर पोस्टर लगाकर यह प्रचारित किया जाना चाहिए था कि सप्ताह भर तक काउंटर बंद रहेंगे। कम से कम अवैध वसूली तो बंद रहती। इससे शहर की छवि खराब हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें