आगरा में सावन माह के दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर महादेव मंदिर पर मेला लगेगा। इस दौरान शिव मंदिरों की परिक्रमा भी लगाई जाएगी। इसको देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। 24 जुलाई की शाम चार बजे से 25 जुलाई को परिक्रमा समाप्त तक डायवर्जन लागू रहेगा। शहर की सीमा में भारी वाहनों को एंट्री नहीं होगी।
श्रद्धालु राज राजेश्वर महादेव मंदिर, राजपुर चुंगी, माल रोड, एसएसपी आवास के सामने बालूगंज, एसबीआई तिराहा, रावली मंदिर, पुलिस लाइन, तहसील चौराहा, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, रामनगर की पुलिया, बोदला, कारगिल तिराहा, सिकंदरा, कैलाश महादेव मंदिर, खंदारी, बल्केश्वर महादेव मंदिर, वाटर वर्क्स, जीवनी मंडी, मन: कामेश्वर मंदिर, हाथी घाट, विक्टोरिया पार्क तिराहा, पुरानी मंडी, मुगल पुलिया, गोबर चौकी होते हुए राज राजेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। परिक्रमा मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहनों को डायवर्जन करके निकाला जाएगा।