फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के इस गेट से अब पर्यटकों की नो एंट्री, नए नियम के साथ ही बवाल शुरू

Mon, 26 Feb 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल दक्षिणी गेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने रविवार को ताजमहल के दक्षिणी गेट से पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया। इस गेट पर स्थित टिकट खिड़की और डीएफएमडी को बंद कर दिया। बड़े गेट को बंद करके इसकी खिड़की से पर्यटकों को बाहर किया गया। 
विज्ञापन


इस फैसले से गुस्साए दुकानदारों ने प्रतिष्ठानों को बंद करके एएसआई के खिलाफ नारेबाजी की। गेट को खोलने की मांग की। बाद में उन्होंने एसीएम चतुर्थ विनीता सिंह को ज्ञापन सौंपा। 

संस्कृति मंत्रालय के आदेश के बाद एएसआई ने रविवार से दक्षिणी गेट से पर्यटकों का प्रवेश बंद करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी थी। रविवार को सूर्योदय से ही गेट को नहीं खोला गया। इस पर प्रवेश निषेध का बोर्ड लगा दिया गया। 
विज्ञापन


यहां टिकट खिड़की, शू कवर और डीएफएमडी को हटा दिया गया। ताज देखकर लौटने वाले पर्यटकों के लिए दक्षिणी गेट को निकास द्वार के रूप में खोला गया। ताज के दक्षिणी गेट के दुकानदार, एंपोरियम और होटल स्वामियों ने एएसआई के फैसले को तानाशाही बताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। 

ताजमहल दक्षिणी गेट - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके काले झंडे लगाए। इसके बाद गेट पर बैठकर धरना दिया और एएसआई के खिलाफ नारेबाजी की। ताहिरउद्दीन ताहिर समेत अन्य कारोबारियों ने बताया कि सदियों से इस गेट से पर्यटकों की आवाजाही होती रही है। एएसआई का रिकार्ड देख लिया जाए। इस गेट पर कभी नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया। 

इस गेट को बंद करने के पीछे सुरक्षा का तर्क दिया जा रहा है। यहां का रहने वाला हर दुकानदार और निवासी ताज की सुरक्षा को लेकर खासा सजग है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से इस गेट को बंद करने की बात बेमानी है। 
विज्ञापन

विरोध में दक्षिणी गेट के होटल, एंपोरियम, गिफ्ट शॉप, खानपान की दुकानें, फोटो स्टूडियो बंद रहे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। इसके बाद दुकानदारों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम चतुर्थ को सौंपा, जिसमें दक्षिणी गेट को पुन: खोलने की मांग की गई है। 


एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. भुवन विक्रम ने बताया कि दक्षिणी गेट से पर्यटकों का प्रवेश बंद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के सुझाव पर संस्कृति मंत्रालय के आदेश के बाद किया गया है। गेट बंद होने से कोई विशेष असर नहीं पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें