फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल की सुरक्षा में  सेंध लगा रहे शराबी

Fri, 08 Jul 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
यलो जोन में तीन बार तोड़ा सुरक्षा चक्र - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
 ढाका में हुए आतंकी हमलों से सबक लेते हुए देश भर में अलर्ट जारी है, लेकिन ताजमहल पर पुलिस के सुरक्षा चक्र को तो शराबी ही तोड़ दे रहे हैं। एक दो नहीं, बल्कि तीन बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। एक मामले में तो पुलिस की पिटाई तक कर दी गई।
विज्ञापन

तीन महीने पहले ताजमहल के पश्चिमी गेट से दिल्ली और हरियाणा के युवक दीवार फांदकर प्रवेश कर गए थे। हालांकि दोनों युवकों को सीआईएसएफ ने दबोच लिया। इसकी जांच में ही तीन महीने का वक्त लग गया। जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी उस दौरान गेट पर थी, उनके खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की जा सकी। इसी बीच पश्चिमी गेट पर ही दिल्ली के पर्यटकों ने बैरियर पर रोकने के दौरान पुलिसकर्मियों को ही पीट दिया। यह मामला सोशल मीडिया में भी छाया रहा। बीते सप्ताह आरके स्टूडियो बैरियर से तीन शराबी प्रवेश कर गए और ताज के गेट तक रात में पहुंच गए। इन घटनाओं से सवाल उठ रहा है कि जब शराबी ताज का सुरक्षा चक्र तोड़ रहे हैं तो आतंकी गतिविधियों के लिए पुलिस किस तरह तैयार होगी।
विज्ञापन

शराबियों के ताजमहल में प्रवेश करने के मामले की जांच पूरी की जा चुकी है। इसकी रिपोर्ट भी उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है। यह गोपनीय है।
अवनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी, ताज सुरक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें