फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: आज से रात में कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, कोहरे के कारण कम हुई टिकटों की बिक्री

Wed, 04 Jan 2023 01:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बुधवार से ताजमहल का पांच दिवसीय रात्रि दर्शन शुरू होगा, जिसके लिए एक दिन पहले टिकट बुक कराने की मौजूदा व्यवस्था के तहत काउंटर शुरू किए गए। हालांकि पहले दिन के लिए कम पर्यटक ही आए।
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के नाइट व्यू (रात्रि दर्शन) के लिए ऑनलाइन टिकट की सुविधा के लिए अभी इंतजार करना होगा। फरवरी या मार्च से ही दिन की तरह रात में ताजमहल के टिकट को ऑनलाइन बुक किया जा सकेगा। मंगलवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने माल रोड स्थित कार्यालय में बने टिकट विंडो से ही नाइट व्यू के टिकट वितरित किए। 

विज्ञापन


बुधवार से ताजमहल का पांच दिवसीय रात्रि दर्शन शुरू होगा, जिसके लिए एक दिन पहले टिकट बुक कराने की मौजूदा व्यवस्था के तहत काउंटर शुरू किए गए। हालांकि पहले दिन के लिए कम पर्यटक ही आए। रात साढ़े आठ बजे से 12 बजे तक चलने वाले रात्रि दर्शन के आठ स्लॉट में से कई स्लॉट खाली ही रहे हैं। घने कोहरे के कारण रात में ताज नजर नहीं आ सकेगा, इसलिए टूर आपरेटरों और पर्यटकों ने रात में ताज दीदार से दूरी बनाए रखी।

वेबसाइट और सॉफ्टवेयर हो रहा तैयार 

एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ताजमहल के नाइटव्यू के लिए ऑनलाइन टिकट उपलब्ध कराने की कवायद चल रही है। दिल्ली स्तर पर वेबसाइट और सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है, जिसमें समय लग सकता है। ऐसे में फरवरी से पहले यह व्यवस्था नहीं हो सकेगी। संभवत: फरवरी में ऑनलाइन टिकट मिल सकती है। तब तक ऑफलाइन यानी माल रोड कार्यालय से पुरानी व्यवस्था के तहत ही टिकट मिलेगी। 

विज्ञापन

हिंदू महासभा ने एएसआई ऑफिस पर किया प्रदर्शन

अखिल भारत हिंदू महासभा ने मंगलवार दोपहर एएसआई ऑफिस पर प्रदर्शन किया और अधीक्षण पुरातत्वविद को ज्ञापन सौंपा। महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना दिवाकर और संजय जाट ने प्रदर्शन कर कहा कि ताज के अंदर उर्स की अनुमति किसने दी, इसकी जानकारी एएसआई पर नहीं है। ऐसे में उर्स और नमाज को बंद किया जाए। इस दौरान कृष्णा राठौर, मनीष पंडित, ब्रजेश भदौरिया, जितेंद्र कुशवाह, सौरभ शर्मा, विशाल कुमार, विपिन राठौर, हीरा देवी, प्रिया सिकरवार, केशव देव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें