फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दिवाली के बाद ताज पर भीड़ बनेगी चुनौती, ASI ने की खास तैयारी

Sun, 23 Oct 2022 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पंचोत्सव के बाद रविवार तक बड़ी संख्या में पर्यटक आने की संभावना को देखते हुए एएसआई और सीआईएसएफ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
 
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली की छुट्टियों में ताजमहल पर भीड़ नियंत्रण एएसआई और सीआईएसएफ के साथ पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती बनने वाली है। अगले रविवार तक दिवाली की छुट्टियों में लोग ताज घूमने आएंगे तो रक्षाबंधन और दशहरा की छुट्टियों के दौरान बने हालात दोहराए जा सकते हैं। इससे बचने के लिए एएसआई ने कई व्यवस्थाएं की हैं। ताज पर पंचोत्सव के दौरान बीते सालों में 30 से 40 हजार पर्यटक पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि दिवाली के बाद छुट्टियों में ताजमहल के दीदार के लिए ज्यादा पर्यटकों के आने की संभावना है, इसलिए अन्य स्मारकों के कर्मचारियों को भी ताज पर बुलाया गया है। दोनों एक्सप्रेसवे से होकर निकलने वाले पर्यटकों के भी ताज पर पहुंचने और भीड़ बढ़ने पर टिकटों की मारामारी न हो, इसलिए दोनों गेटों पर पार्किंग से लेकर ताज तक करीब 50 जगह क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिनके जरिए टिकट बुक की जा सकती है। 

ये भी पढ़ें - Agra Crime: चार साल के मासूम की गोली मारकर हत्या, शव छिपाया, फिर घरवालों के साथ मिलकर चार घंटे तक की तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बढ़ाई जाएगी डीएफएमडी की संख्या

सुरक्षा जांच के लिए डीएफएमडी की संख्या बढ़ाई जाएगी। जांच में समय कम लगे, इसलिए लोग अपने साथ प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर न आएं। अन्य स्मारकों के कर्मचारी भी ताज पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें