जिस अस्पताल में चल रहा था उपचार, उसे भी उड़ाने की धमकी दी
विमल ने जिस रामतेज हॉस्पिटल को उड़ाने की धमकी दी, उसमें उसका उपचार चल रहा है। वह दवा लेने के लिए आता है। यह राजामंडी के पास तोता के ताल पर है। उसने कहा कि अस्पताल पर पुलिस लगा दो, चेकिंग कराओ।
पकड़े जाने पर पूछताछ हुई तो उसने कहा कि उसे आगरा में दो ही जगह के नाम जानता है, ताजमहल और रामतेज हॉस्पिटल, इसलिए दोनों के नाम ले दिए। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि वह मनोरोगी होने का ड्रामा कर रहा हो। इस बारे में जांच की जा रही है।
पांच धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
थाना लोहामंडी में एसआई देवव्रत ने मुकदमा लिखाया है। इसमें उन्होंने लिखा कि जब धमकी दी गई, तब यह वायरलेस पर सुनी गई। इससे आम जनमानस में भी भय का माहौल पैदा हो गया। आरोपी ने खुद को तोता के ताल, राजामंडी के पास पर खड़ा होना बताया था। इस पर पुलिस टीम गई। मगर, वह नहीं मिला। फोन पर भी लोकेशन नहीं बताई। उसकी धमकी से पर्यटक दहशत में आ गए।