ताजमहल पर वीकेंड पर आने वाले सैलानियों की संख्या में अब गिरावट आने लगी है। 25 दिसंबर से ही ताज पर पर्यटकों का दबाव बढ़ने लगा था। 25 से लेकर 1 जनवरी तक पांच लाख से अधिक पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। इस दौरान एएसआई के साथ ही सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा व पर्यटन पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई थीं। रविवार को सुबह से ही सैलानियों के ताज पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कड़ाके की ठंड के बाद भी पर्यटकों ने मुख्य गुंबद पर कब्र देखने के लिए टिकट खरीदीं। पूरे दिन ताजमहल के दोनों प्रवेश द्वारों पर कतारें लगी रहीं। हालांकि पर्यटकों का दबाव बहुत अधिक नहीं होने के कारण प्रवेश में दस से 15 मिनट का समय ही लग रहा था।
ये भी पढ़ें - UP: मुआवजा नहीं, जमीन चाहिए...किसानों की जिद से छूटे प्रशासन के पसीने, सहमति पत्र भरने से किया इन्कार
गोल्फ कार्ट की कमी बरकरार
ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों के लिए गोल्फ कार्ट की कमी अब भी बनी हुई है। शिल्पग्राम और पाठक प्रेस के पास पर्यटक गोल्फ कार्ट के लिए इंतजार करते हैं। यह बहुत मुश्किल से मिल पाती हैं। हरियाणा से आए देवजीत सिंह का कहना था कि गोल्फ कार्ट पार्किंग स्थल से ही मिल जानी चाहिए। ताकि पर्यटकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
ये भी पढ़ें - UP: इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप-डी की परीक्षा में दो सॉल्वर गिरफ्तार, एक पास कर चुका है सिपाही भर्ती एग्जाम