फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल : 50 साल में 20 पैसे से 1250 तक पहुंचा टिकट

Sun, 27 Mar 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
ताज : 50 साल में 20 पैसे से 1250 तक पहुंचा टिकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल का ‘दीदार’ 50 साल में 20 पैसे से बढ़कर 1250 रुपये तक महंगा हो जाएगा। सन 1966 में ताजमहल के दीदार के लिए पहली बार 20 पैसे का टिकट लगाया गया था।
विज्ञापन

एक अप्रैल से प्रस्तावित वृद्धि भारतीय पर्यटकों को 20 की जगह 40 रुपये और विदेशियों को 750 की जगह 1250 रुपये खर्च करने होंगे। स्मारकों पर भारतीय और विदेशी का फर्कभी 16 साल पहले एक जनवरी 2000 से किया गया।
विज्ञापन

1976 में एडीए ने लगाया पथकर
ताजमहल पर 20 पैसे से शुरू हुई टिकट 1969 में 50 पैसे कर दी गई। इसके बाद 1976 में एडीए ने ताज का सोने का अंडा देने वाली मुर्गी मानते हुए 1.50 रुपये का पथकर लगा दिया। तब ताज का टिकट दो रुपये का हो गया। 1993 में एडीए ने नया प्रयोग किया और सुबह 6 से 8 तथा शाम को 5 से 7 बजे के बीच 100 रुपये का टिकट लगाया गया।
विज्ञापन


ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर टिकट
वर्ष            एएसआई        एडीए    कुल फीस
1966            20 पैसे        -    20 पैसे
1969            50 पैसे        -    50 पैसे
1976            50 पैसे        1.50    2 रुपये
1993            सुबह 6-8 तथा शाम को 5-7 तक ताज की 100 रुपये टिकट दर
20-10-95        50 पैसे        10    10.50 रुपये
1996            5 रुपये        10    15 रुपये

1-1-2000
देशी             5 रुपये        10    15 रुपये
विदेशी            5        500    505 रुपये

28-10-2000    
देशी            10        10    20 रुपये
विदेशी             470        500    970 रुपये
2001
विदेशी            250        500    750 रुपये
देशी             10        10    20 रुपये

1.4.16 प्रस्तावित
विदेशी    750    500    1250 रुपये
भारतीय    30    10    40 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें