फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ताज एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, मथुरा स्टेशन पर करीब दो घंटे खड़ी रही ट्रेन

Tue, 16 Aug 2022 03:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सुरक्षा जवानों ने ट्रेन के चप्पे-चप्पे को बारीकी से देखा। गहनता से जांच करने के बाद जब इस बात की पुष्टि हो गई कि यह सूचना गलत थी, तब ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
दहशत में दिखे यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर ताज एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से यात्रियों में दहशत फैल गई। मथुरा जंक्शन पर दो घंटे तक चेकिंग के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। सोमवार को झांसी से दिल्ली जा रही ताज एक्सप्रेस के बारे में जीआरपी कंट्रोल से जीआरपी निरीक्षक सुशील कुमार को शाम करीब 7 बजकर 22 मिनट पर सूचना मिली कि ताज एक्सप्रेस में बम रखा हुआ है। 

विज्ञापन


उस समय ताज एक्सप्रेस फरह रेलवे स्टेशन पार कर रही थी। सूचना मिलते ही जीआरपी निरीक्षक सुशील कुमार, आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी  प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंच गए और 7 बजकर 29 मिनट पर ताज एक्सप्रेस को रुकवा लिया। आरपीएफ का डॉग स्क्वैड, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, सीओ सिटी, बम निरोधी दस्ता जंक्शन पर पहुंच गए और ट्रेन की चेकिंग प्रारंभ कर दी। दो घंटे तक ट्रेन का कोना-कोना छाना परंतु ट्रेन में कुछ भी नहीं मिला। जिसके बाद ट्रेन को करीब 9 बजकर 29 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना किया गया। 

झांसी के युवक ने दी थी सूचना  

जीआरपी और आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि ट्रेन के कोच संख्या बी-2 में यात्रा कर रहे झांसी निवासी अंकित ने ट्रेन में बम रखा होने की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी थी। अंकित ने बताया कि ट्रेन जब आगरा कैंट से चली, तभी उसके पास एक युवक आया और उसने बताया कि ट्रेन में बम रखा है जो दिल्ली पहुंचने पर फटेगा। 

ट्रेन की पूरी तरह तलाशी लेने के बाद उसे रात 9:29 बजे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन को आगे रवाना करने से पूर्व स्टेशन अधीक्षक पीएल मीना, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक, सीओ सिटी और बम निरोधी दस्ता प्रभारी द्वारा सुरक्षा प्रमाण पत्र जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें