यमुना के बढ़ते जलस्तर के साथ ही मगरमच्छ आने की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है। तेजी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग दहशत में हैं।
मथुरा वृंदावन में यमुना में बढ़े जलस्तर के बाद मगरमच्छ देखने का दावा किया गया है। बताया गया है कि यमुना किनारे बैठे लोगों ने मगरमच्छ का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि यमुना में नहाने के लिए न कूदें। आसपास के ग्रामीण इलाकों को सावधान करते हुए कहा कि गया है कि वे लोग अपने मवेशियों को यमुना में न जानें दें।