फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विनीत के नाबाद अर्धशतक से ताज अकादमी की एकतरफा जीत

विज्ञापन
विनीत बघेल
विज्ञापन
आगरा। राधा माधव क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए अंडर-16 अभ्यास मैच में ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने आरडी. उपाध्याय क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को मात्र 81 रन पर समेट दिया, फिर विनीत और फैज बेग की नाबाद साझेदारी ने लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरडी उपाध्याय क्रिकेट अकादमी की शुरुआत खराब रही। ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पूरी टीम को 22.3 ओवर में केवल 81 रन पर ऑलआउट कर दिया। ओम शर्मा ने 18 और कृष कुमार ने 12 रन का योगदान दिया। ताज अकादमी की ओर से हर्षित शर्मा ने सबसे प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं आरव शर्मा और देवांश ने दो-दो विकेट चटकाए।
82 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी के सलामी बल्लेबाज विनीत ने शानदार नाबाद अर्धशतक जमाते हुए 58 रन बनाए, जबकि फैज बेग ने 19 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 12.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर टीम को 10 विकेट से शानदार जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें