फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जून को बारिश दिला सकती है गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आठ जून को बारिश गर्मी से राहत दिला सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र ने मौसम का यह पूर्वानुमान जारी किया है। सोमवार को गर्मी लोगों को बेहाल करती रही। उमस और तेज धूप के आगे लोग लाचार नजर आए।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन के साथ रात में भी परेशान हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान ने लोगों को राहत की उम्मीद दी है। आठ जून को बादल छाए रहने के साथ ही बारिश हो सकती है। बादल छाए रहने और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी। वहीं सोमवार को गर्मी के चलते लोग परेशान नजर आए। दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ उमस ने भी बेहाल किया। घरों में भी लोग परेशान रहे। शाम को भी न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे रात भी गर्म रही।
लोगों को हल्की बारिश के साथ ही प्रदेश में मानसून सक्रिय होने का इंतजार है। मानसून सक्रिय होने के बाद गर्मी से स्थायी राहत मिल सकेगी। सामान्य तौर पर उत्तर प्रदेश में 15 जून के बाद मानसून सक्रिय होता है। इस बार मानसून कब तक सक्रिय होगा इसका पूर्वानुमान जारी नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें