फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत: डायवर्जन से लोहामंडी में चार घंटे जाम, शाम तक रेंगकर चला ट्रैफिक

Wed, 03 Feb 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सीवर लाइन के चलते लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहामंडी चौराहे से एक  ओर जयपुर हाउस, दूसरी ओर मदिया कटरा और तीसरी ओर बेसन की बस्ती मोड़ तक मंगलवार सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ट्रैफिक जाम रहा। लोहामंडी से बोदला के बीच सीवर लाइन बिछाने के कारण जो ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है, उसी से यह परेशानी आई है। वाहनों को अलग-अलग लाइन में चलाने के लिए पुलिसकर्मी तैनात नहीं किए गए। दोपहर बाद वाहनों का लोड कम हुआ, तब जाम से कुछ राहत मिली, इसके बाद वाहन रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन


लोहामंडी से बोदला के बीच चार मीटर गहरी सीवर लाइन बिछाने के काम के लिए एक से 20 फरवरी तक यह रोड बंद किया गया है। सोमवार को भी यहां ट्रैफिक जाम हुआ था। मंगलवार को लोहामंडी के साथ ही शाहगंज चौराहे पर भी जाम की स्थिति रही। लोहामंडी से बोदला रोड के बंद होने के कारण लोगों ने वैकल्पिक मार्ग शाहगंज-बोदला रोड और जयपुर हाउस का उपयोग किया, जिस वजह से इन सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।

फिरोजाबाद: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, मरने से पहले पूछा था ग्रामीणों से रास्ता
विज्ञापन


खासकर मदिया कटरा से शाहगंज और सेंट जोंस से बोदला-बिचपुरी जाने वालों को ज्यादा परेशानी हुई। इन दोनों पर ट्रैफिक फंसने के बाद सेंटजोंस वाले मार्ग पर भी बेसन की बस्ती मोड़ तक जाम लगा रहा। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लोग इस भीषण जाम से जूझते रहे।
Trending Videos

दो घंटे जाम में फंसा रहा
किशोरपुरा जाना था, सेंटजोंस से आकर लोहामंडी में जाम में फंस गया। जयपुर हाउस होते हुए आंबेडकर पार्क से निकलने में ही दो घंटे लग गए। राजीव शर्मा, किशोरपुरा

दो दिन से घूमकर जाना पड़ रहा
लोहामंडी से बोदला के बीच ऑटो चलाता हूं पर दो दिन से केवल दो राउंड ही लग पा रहे हैं। जाम और घूमकर जाने में समय लग रहा है। इस रूट पर ज्यादा सवारियां भी नहीं मिल रहीं। - मो. इलियास, ऑटो रिक्शा चालक

नहीं आ रहे ग्राहक
लॉकडाउन के बाद दिवाली पर व्यापार पटरी पर आया था, पर सीवर खोदाई के कारण रोड बंद है तो फिर से काम ठप हो गया। मार्ग बंद होने से ग्राहक आ नहीं रहे। धूल मिट्टी, गिरने के खतरे के बीच ग्राहक दूसरे बाजारों में जा रहे हैं। - कौशल रावत, व्यापारी, लोहामंडी-बोदला रोड
विज्ञापन

मुश्किल: 90 दिन बाद भी आईएसबीटी को जाम से छुटकारा नहीं
फ्लाईओवर निर्माण के लिए किए गए डायवर्जन के कारण 90 दिन से आईएसबीटी पर जाम लग रहा है। मंगलवार को भी यहां ट्रैफिक जाम रहा। दोपहर को जैसे ही वाहनों का दबाव बना, जाम लग गया। इसके बाद वाहन रेंगकर चलते रहे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी फ्लाईओवर के लिए सड़क पर खोदाई करा रही है। सर्विस लेन संकरी होने के कारण केवल एक ट्रक ही निकल पा रहा है। जाम के कारण लोगों ने गैलाना रोड होकर खंदारी और न्यू आगरा तक का सफर पूरा किया।

पुरानी मंडी-आगरा किला रोड पर 10 दिन बाद शुरू होगा ट्रैफिक
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से ताजगंज के बीच बिछाई जा रही 1200 मिमी व्यास की पाइपलाइन बिछाने के काम के कारण पुरानी मंडी-आगरा किला रोड बंद है और अभी इस रोड पर ट्रैफिक शुरू होने में 10 दिन का समय और लग जाएगा। स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक धर्मवीर गुप्ता ने बताया कि यहां के बाद ही श्मशान घाट चौराहे से यमुना किनारा होते हुए स्ट्रेची ब्रिज तक पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने एसपी ट्रैफिक से इस रोड पर पानी की पाइपलाइन के लिए खोदाई को ट्रैफिक ब्लॉक मांगा है, लेकिन प्रशासन और पुलिस की ओर से कहा गया है कि पुरानी मंडी और आगरा किला के बीच शाहजहां गार्डन तक पहले सड़क को चलने लायक बनाया जाए। इस पर गिट्टियां डालने के बाद मोटरेबल करने पर ही ट्रैफिक शुरू किया जाएगा।

आज से पुलिसकर्मी बढ़ाए जाएंगे
लोहामंडी में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए चौराहों के अलावा अन्य जगह भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। यह व्यवस्था बुधवार से होगी। - रितेश कुमार सिंह, सीओ लोहामंडी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें