फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने 17 सूत्री समस्याओं के निस्तारण की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश की बैठक पालिका परिसर में हुई। पालिका के सफाई कर्मियों ने 17 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन अधिशाषी अधिकारी को सौंपा। कर्मियों ने शीघ्र समस्याओं के निस्तारण किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी ने कहा कि नगर पालिका में कार्यरत सभी स्थाई व संविदा कर्मियों के एरियल का भुगतान अतिशीघ्र किया जाए। कर्मियों को वर्दी उपलब्ध कराई जाए। ठेका सफाई कर्मियों को मूल वेतन 9300 रुपये जीओ के अनुसार उपलब्ध कराया जाए एवं ठेका कर्मियों का मानदेय प्रतिमाह समय से भुगतान कराया।
नगर महामंत्री शैलेंद्र नाथ ने कहा कि संविदा कर्मियों के पीएफ की डिटेल्स उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ठेका कर्मियों का बकाया वेतन शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, स्थाई कर्मियों का वर्ष 2020-21 का बोनस दिया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के कार्य हेतु नगर पालिका परिसर में कार्यालय प्रयोग के लिए एक कक्ष उपलब्ध कराया जाए। अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देने वालों में राम खिलाड़ी, सुमित कुमार, सुखराम, दीपक पाथरे, मालतीदेवी, मनोज कुमार, राजेश मैसी, मुकेश कुमार, अनूप, संदीप, विमल, रमेश, जितेंद्र कुमार, रोहित कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें