फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाट टीम ने पांच आरोपी पकड़े

विज्ञापन
19एमएनपी-23-कुर्रा थाने में पकड़े गए ट्रक लूट के आरोपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। दिसंबर में शाहजहांपुर में साबुन लदा ट्रक लूट व चालक को बंधक बनाकर कुर्रा क्षेत्र में फेंकने वाले पांच लुटेरों को शनिवार की रात स्वाट टीम व थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से ट्रक व माल भी बरामद कर लिया। रविवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एक साथी कार्रवाई के दौरान फरार हो गया। घटना शाहजहांपुर में हुई थी, लेकिन चालक को कुर्रा क्षेत्र में फेंका गया था।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में 29 दिसंबर 2019 को कानपुर से करीब 10 लाख कीमत का साबुन लादकर बरेली के लिए रवाना हुए एक ट्रक को एंबेसडर कार सवार बदमाशों ने लूट लिया था। चालक राजेश निवासी बैरम नगर थाना शेरगढ़ बरेली और खलासी सनी उर्फ सागर को मारपीट करने के बाद हाथ पैर बांधकर कुर्रा क्षेत्र में फेंक गए थे। रविवार को एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मिलंदा पुल के पास शनिवार की रात स्वाट टीम प्रभारी आरएन सिंह, प्रभारी निरीक्षक कुर्रा रूपेश वर्मा ने पुलिस बल के साथ ट्रक व उसके आगे चल रही कार को रोकना चाहा तो उसमें सवार लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव करते हुए पुलिस टीम ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं उनका एक साथी फरार हो गया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए नीरज तिवारी निवासी जैतीपुर थाना रसूलाबाद कानपुर देहात, मनोज उर्फ गोलू निवासी सवाजंगीपुर थाना अरौरा मिर्जापुर, मणिकांत उर्फ पीटर निवासी मंडी चकरपुर थाना सचैंडी कानपुर नगर मूल निवासी गांव नौनेर दन्नाहार मैनपुरी, अखिलेश लोधी निवासी रतनपुर कालोनी थाना पनकी कानपुर, जितेद्र गौतम निवासी गांव मंधना थाना बिठूर कानपुर ने कार्रवाई के दौरान फरार साथी अशोक यादव निवासी रज्जापुरवा थाना बेला जनपद औरेया के साथ मिलकर लूट की थी। लूट गया ट्रक माल सहित, एक गाड़ी व असलहा बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार पकड़े गए बदमाश अंतरजनपदीय लुटेरे हैं। यह गैंग कई लूट व डकैती की वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस सभी के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। लुटेरे गैंग के सदस्यों के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें