फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Premanand ji Maharaj: रात में प्रेमानंद महाराज निकले पंचकोसीय परिक्रमा लगाने, मथुरा-वृंदावन रोड हो गया जाम

Mon, 19 Feb 2024 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

संत प्रेमानंद ने रात में वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा लगाने के लिए निकले तो श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर उमड़ी कि मथुरा-वृंदावन रोड पर जाम हो गया।
 
विज्ञापन
प्रेमानंद महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत प्रेमानंद महाराज ने अपने आराध्य ठाकुर राधाकृष्ण के साथ रविवार देर शाम बजे वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। संत के समय हजारों श्रद्धालु साथ रहे। परिक्रमा के कारण करीब आधे घंटे मथुरा-वृंदावन रोड पर जाम हो गया। संत और उनके भक्तों के निकल जाने के बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन


 रविवार देर शाम करीब आठ बजे संत प्रेमानंद महाराज ने अपने हजारों अनुयायियोें के साथ परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम से वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा शुरु की। परिक्रमा में उनके सेवक आगे आगे उनके आराध्य को साथ लेकर चल रहे थे। उनके पीछे संत प्रेमानंद और फिर लगभग दो हजार से अधिक भक्तजनों ने परिक्रमा की। 

जैसे संत और उनके भक्त अटल्ला चुंगी चौराहा पहुंचे। वहां मथुरा-वृंदावन मार्ग बाधित हो गया। दोनों वाहनों के रूक जाने से करीब आधे घंटे जाम लगा रहा। संत और उनके भक्तजनो के मार्ग पार करने के बाद ही यातायात सुचारू हो सका। परिक्रमा रमणरेती क्षेत्र स्थित उनके आश्रम पर पहुंचने के बाद ही संपन्न हो सकी। इस बीच परिक्रमा में राधे-राधे के बोल गुंजायमान हो गए। भक्त भी नाचते-गाते हुए परिक्रमा लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें