फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहावर के विपणन निरीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लॉकडाउन में शुरू की गई गेहूं खरीद में लगातार लापरवाही सामने आ रहीं हैं। इसी के चलते बृहस्पतिवार को सहावर के विपणन निरीक्षक को गेहूं खरीद न करने, केंद्र से अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पीसीएफ कर्मचारी कल्याण निगम के केंद्रों पर खरीद में बरती जा रही लापरवाही पर उनके जिला प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के सहावर केंद्र पर गेहूं की खरीद में लापरवाही सामने आई है। केंद्र पर जिले के औसत 16.25 के सापेक्ष मात्र 1.94 प्रतिशत ही गेहूं की खरीद की गई है। विपणन निरीक्षक राजेंद्र के खिलाफ लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायतें मिलने के बाद जांच करवाई गई। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ला के निरीक्षण में भी वह अनुपस्थित मिले। साथ ही उन्होंने पीडीएस का चार्ज भी नहीं लिया। इस लापरवाही के लिए जिलाधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
पीसीएफ के नादरमई एवं मोहनपुर पर खरीद शून्य पाए जाने साथ ही एजेंसी का औसत खरीद प्रतिशत कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने एजेंसी के जिला प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा है। कर्मचारी कल्याण निगम के केंद्र पर प्रभारी की अभी तक नियुक्ति न किए जाने, खरीद का औसत कम पाए जाने आदि के आधार पर एजेंसी के जिला प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

सहावर के विपणन निरीक्षक को लगातार अनुपस्थित रहने, पीडीएस का चार्ज ग्रहण न करने सहित अन्य अनियमितताओं को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है- विजय कुमार शुक्ला जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें