फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Agra: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मिला कोरोना संदिग्ध, जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Tue, 24 Mar 2020 12:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार को कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिला। थर्मल स्क्रीनिंग में उसका पता चला। संदिग्ध मरीज बिहार के मीरगंज का रहने वाला है। वो पंजाब मेल के पैंट्री कार में काम करता है। 
विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने पर युवक ट्रेन से उतरा था। पूछताछ पर पता चला कि उसे खांसी जुकाम की शिकायत है। उल्टियां भी हुई हैं। तत्काल विशेष टीम उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ले गई। 

रेलवे ने सभी ट्रेनों को 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया है। लेकिन पूर्व में चल चुकी ट्रेनें स्टेशन पर पहुंच रही हैं। रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग में सोमवार को 26 लोगों का तापमान बढ़ा मिला। सभी को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्टेशन पर रही घर जाने वालों की भीड़

उधर, आगरा कैंट स्टेशन पर सोमवार को भी लंबी दूरी की गाड़ियों का आगरा पहुंचना जारी रहा। ट्रेनों की आवाजाही शाम सात बजे तक पूरी तरह थम जाएगी। उधर, इन गाड़ियों से आगरा पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

स्टेशन पर यातायात का कोई साधन नहीं था। वहीं, 150 से अधिक लोग कैंट स्टेशन पर इस इंतजार में आए थे कि शायद कोई ट्रेन गुजर रही हो, जिससे वह घर के नजदीक पहुंच सकें। 

इनमें ज्यादातर वे लोग थे जो कई साल से यहां काम कर रहे थे, लेकिन संस्थानों के बंद होने के कारण उनके पास कोई काम नहीं रहा। आईएसबीटी और ईदगाह बस अड्डों पर 50 से ज्यादा लोग पहुंचे थे, लेकिन उन्हें लौटा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें