- संभल हिंसा के बाद जिला पुलिस भी है अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरावली। संभल में हुई हिंसा के बाद जिले में भी मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस निगाह रख रही है। बुधवार को कई इलाकों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।
थाना क्षेत्र में सतर्कता बरत रही पुलिस मस्जिदों के आसपास भी सुरक्षा में तैनात है। वहीं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की टीमें निगरानी रखे हुए हैं। बुधवार को जामा मस्जिद, मोहल्ला पठानान, मोहल्ला सराय, कुंवरपुर व अन्य इलाकों में पुलिस ने पैदल गश्त किया। वहीं ड्रोन के जरिए भी निगरानी की गई। पैदल गश्त कर लोगों से संवाद कर स्थिति के बारे में जाना। उनसे शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। कहा, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई अफवाह फैलाता है तो उसके बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।