फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket News: 166 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले राहुल चाहर पर फिर भरोसा, सरे काउंटी ने दोबारा किया अनुबंध

Fri, 06 Mar 2026 09:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के अंतरराष्ट्रीय लेग स्पिनर राहुल चाहर को इंग्लैंड की सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने अगले सीजन के लिए फिर से अनुबंधित किया है। पिछले साल डेब्यू मैच में 8 विकेट लेकर 166 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाले राहुल से क्लब को इस बार भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
राहुल चाहर के पिता देशराज के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के अंतरराष्ट्रीय लेग स्पिनर राहुल चाहर पर इंग्लैंड की प्रतिष्ठित सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने एक बार फिर भरोसा जताया है। क्लब और राहुल चाहर के बीच आधिकारिक एग्रीमेंट हुआ है। इसके तहत राहुल आगामी काउंटी सत्र में सरे की ओर से खेलते नजर आएंगे। राहुल चाहर इस वक्त चेन्नई सुपरकिंग्स के शिविर में आईपीएल की तैयारी में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


राहुल ने पिछले साल इंग्लैंड में अपने काउंटी डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया था। उन्होंने हैम्पशायर के खिलाफ मुकाबले में एक पारी में 51 रन देकर 8 विकेट लेकर सरे काउंटी के लिए डेब्यू करने वाले गेंदबाज का 166 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उसी मैच में राहुल ने कुल 10 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके इस प्रदर्शन की इंग्लैंड के क्रिकेट जगत में भी काफी चर्चा हुई थी।

काउंटी क्रिकेट को दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण घरेलू टूर्नामेंट में माना जाता है। यहां अलग परिस्थितियों और पिचों पर खेलने का अनुभव खिलाड़ियों के खेल को और निखार देता है। ऐसे में राहुल के लिए यह मौका उनके अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


पिता देशराज चाहर बोले मेहनत का मिला फल
राहुल चाहर के पिता देशराज चाहर ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि बेटे की लगातार मेहनत का ही नतीजा है कि उसे दोबारा सरे काउंटी से खेलने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले साल राहुल ने वहां अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्हें विश्वास है कि इस बार भी वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

आगरा के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा
शहर के क्रिकेट कोच और खेल प्रेमियों ने भी राहुल चाहर की इस उपलब्धि को आगरा के लिए गर्व की बात बताया है। स्थानीय क्रिकेट कोचों का कहना है कि राहुल की सफलता से शहर के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की प्रेरणा मिलती है। वहीं, क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाजों को अलग तरह की चुनौती मिलती है और राहुल चाहर का यह अनुभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें