फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University:  दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुटा विश्वविद्यालय, मेधावियों की बनाई जा रही है सूची

Fri, 06 Mar 2026 09:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय प्रशासन प्रदेश में सबसे पहले दीक्षांत समारोह कराने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम 20 मार्च तक जारी कर मेरिट सूची तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन इस बार भी प्रदेश में सबसे पहले दीक्षांत समारोह कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जरूरी कार्य पूरे किए जा रहे हैं। विषम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के सभी परिणाम भी 20 मार्च तक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय में करीब 325 पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इनके अधिकांश परिणाम जारी कर दिए हैं। 20 मार्च तक बचे हुए पाठ्यक्रमों के परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे।

इसके बाद अप्रैल में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी, इनका भी परिणाम जून तक जारी कर दिया जाएगा। इसकेे आधार पर मेरिट बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस तरह से इस बार भी प्रदेश में सबसे पहले दीक्षांत समारोह कराया जाने का लक्ष्य रखा है। बीते साल भी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का प्रदेश में सबसे पहले दीक्षांत समारोह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें