आगरा में दिवाली तक पीने के पानी की किल्लत। यहां पूरा जल नहीं मिल पाएगा। आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है।यह परेशानी शहर के लोगों को दिवाली तक झेलनी पड़ेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के आगरा में गंगाजल की आपूर्ति सात-आठ दिन बाद कुछ ठीक तो हुई है, पर समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं हुआ है। अभी भी आपूर्ति कम है। शुक्रवार को पानी तो पहुंचा लेकिन प्रेशर कम रहा। यह परेशानी शहर के लोगों को दिवाली तक झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
अपर गंगा कैनाल से गंगाजल की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। मध्य गंगा कैनाल से पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी की समस्या को कम करने के लिए सिकंदरा वाटरवर्क्स में 100 एमएलडी यमुना जल उठाया जा रहा है। गंगाजल के साथ यमुना जल की भी आपूर्ति की जा रही है।
मध्य गंगा कैनाल से 100 से 120 क्यूसेक पानी मिल पा रहा है। जबकि शहर में 150 क्यूसेक पानी की आपूर्ति सामान्य तौर पर होती है। शुक्रवार को सुबह और शाम पानी की आपूर्ति तो हुई लेकिन एक से डेढ़ घंटे ही। जबकि सुबह और शाम दोनों समय दो-दो घंटे पानी मिलना चाहिए।
जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर गंगाजल रमेश चंद्र के मुताबिक शहर को 12 नवंबर तक पूरी मात्रा में गंगाजल नहीं मिल पाएगा। अपर गंगा कैनाल से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यहां से पूरी मात्रा में आपूर्ति होने तक आंशिक समस्या रहेगी।
इन क्षेत्रों में पानी का प्रेशर कम रहा
शुक्रवार को यमुनापार क्षेत्र के अलावा बालूगंज, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, अर्जुन नगर आदि क्षेत्रों में पानी की समस्या रही। लोगों को पूरी मात्रा में और पूरे समय तक पानी नहीं मिल सका।