फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नगर निगम का सुपरवाइजर निकला धोखेबाज, सफाईकर्मी के लाखों रुपये हड़पे; फंड भी कर दिया साफ

Mon, 24 Mar 2025 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा नगर निगम के सुपरवाइजर ने सफाईकर्मी को मकान दिलाने का झांसा देकर लोन कराया। उसके लाखों रुपये हड़प लिए। इतना ही नहीं सिम-डेबिट कार्ड लेकर उसकी फंड की रकम भी साफ कर दी। 
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर में रहने वाले सफाईकर्मी को मकान दिलाने का झांसा देकर नगर निगम के सुपरवाइजर ने बैंक से उसे 13.60 लाख रुपये का लोन करा दिया। खाते में लगे मोबाइल नंबर की सिम और डेबिट कार्ड भी ले लिया। धीरे-धीरे रुपये निकाल लिए। पीड़ित फंड निकालने बैंक पहुंचा तो पता चला कि योनो एप से वह रकम भी निकाल ली गई है। अदालत के आदेश पर सदर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर लालाजी पुरम देवरी रोड निवासी सीमा देवी ने केस दर्ज कराने के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था। उन्होंने बताया कि उनके पति सुनहरी लाल नगर निगम में सफाईकर्मी हैं। उनके ड्यूटी क्षेत्र छीपीटोला के सुपरवाइजर संजय ने उनसे दोस्ती कर ली थी। घर आना-जाना हो गया था।

ये भी पढ़ें -  UP: राणा सांगा को लेकर सपा सांसद रामजी सुमन का ऐसा बयान, जिस पर छिड़ा संग्राम...पुतले फूंके; तहरीर दी
विज्ञापन



 

एक दिन संजय ने कहा कि कब तक किराए के मकान में रहोगे। उसने बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर पहले 9 लाख रुपये का लोन कराया। बाद में कहा कि मकान 20 लाख से कम नहीं आएगा। दूसरी बैंक से लोन का झांसा दिया। कई बैंकों में ले जाकर उसने कागजातों पर हस्ताक्षर ले लिए। एक उनके नाम पर सिम खरीद ली। कहा कि लोन नहीं हो पाया। तब उनके मिलने वाले ने बताया कि एत्मादपुर बैंक से 13.60 लाख रुपये का लोन हो गया है।

ये भी पढ़ें -  रूफ टॉप पर छापा: पुलिस ने ऐसे हाल में पकड़े अमीर घरों के 10 युवक-युवतियां, घरवाले शर्म से हुए पानी-पानी
 
विज्ञापन

उन्होंने बैंक जाकर पता किया। तब तक डेबिट कार्ड से सारे रुपये आरोपी निकाल चुका था। शिकायत की तो आरोपी ने माफी मांगते हुए खुद अपना लोन करवाकर रुपये वापस देने का वादा किया। 8 महीने तक रुपये नहीं दिए। जरूरत पड़ने पर पति सैलरी खाते की पासबुक लेकर नगर निगम फंड निकालने गए। वहां पता चला कि आरोपी ने फंड की रकम भी योनो एप से निकाल ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें