फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: राजकीय इंटर कॉलेज में 'सुपर स्टूडेंट' बनने के लिए 226 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 25 Nov 2019 11:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सुपर स्टूडेंट की परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईएमएस गाजियाबाद और अमर उजाला की ओर से सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में सुपर स्टूडेंट परीक्षा कराई गई। इसमें कक्षा 11 और 12वीं के 226 विद्यार्थी शामिल हुए। फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित और विज्ञान के 40 प्रश्न पूछे गए। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय थे, जिनको हल करने के लिए विद्यार्थियों को 45 मिनट का समय मिला। छात्रों का कहना है कि इसमें शामिल होने से प्रतियोगी परीक्षा की खुद की तैयारियों का आकलन करने में सुविधा मिली।

सुपर स्टूडेंट परीक्षा के लिए प्रत्येक विद्यालय से 25 विद्यार्थी चयनित किए जाएंगे, जिनको आईएमएस गाजियाबाद प्रांगण में होने वाली अंतिम परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसमें सफल रहने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, टेबलेट, स्मार्ट फोन, स्मार्ट वॉच प्रदान किए जाएंगे। सभी को प्रमाणपत्र भी दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह, डॉ. जनक सिंह, डॉ. आनंदवीर सिंह, डॉ. संजीव यादव, डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान, चंद्रवीर सिंह, पवन कुमार, अनिल कुमार, मुन्नालाल यादव, अशोक बघेल का योगदान रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें