फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: मैनपुरी में तीन दिन बाद निकली धूप, लोगों को मिली कड़के की सर्दी से थोड़ी राहत

Thu, 09 Jan 2025 12:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सर्दी के सितम से लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिल गई है। न्यूनतम तापमान बुधवार को 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री रहा। 
 
विज्ञापन
धूप निकलने पर बुधवार को लोहिया पार्क में खेलने पहुंचे बच्चे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में कड़ाके की सर्दी के बीच बुधवार को जिले के लोगों को थोड़ी राहत मिली। सुबह दस बजे बादलों की ओट से तीन दिन बाद सूर्य बाहर निकले और धूप खिली। धूप खिलने के साथ ही शीतलहर भी थम गईं। हालांकि सुबह 7 बजे करीब तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे सुबह लोग सर्दी से परेशान रहे।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान बुधवार को 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार यानी आज भी इसी के आसपास तापमान रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को तापमान में गिरावट के साथ ही घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। शनिवार को बारिश की संभावना जताई गई है।

कालिंदी एक्सप्रेस फिर हुई लेट
सर्दी-कोहरे के चलते प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस मंगवार रात अपने निर्धारित समय 11.20 के बजाए 5 घंटा 51 मिनट की देरी से बुधवार सुबह 5.11 मिनट पर मैनपुरी जंक्शन पहुंची। वहीं, भिवानी से चलकर प्रयागराज को जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस बुधवार तड़के 3.50 बजे के बजाए 7 घंटा तीन मिनट की देरी से 10.53 बजे पर मैनपुरी जंक्शन पहुंची। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें