गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे संतों के कैंटर में एटा के मलावन में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 10 साधुओं के घायल होने की सूचना है। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में कैंटर में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस कैंदर में संत थे, जो गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर से महाकुंभ जा रहे थे। हादसे में 10 साधु घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
डासना देवी मंदिर के महंत यति रामस्वरूपानंद गिरि का कहना है कि कैंटर में टक्कर साजिश है। जिहादियों ने कैंटर में हमला किया है। डासना मंदिर से जुड़े यति रणसिंहानंद गिरी का कहना है कि हादसे में घायल रामस्वरूपानंद महाराज, अभयानंद गिरी, सत्यानंद गिरी, पवन समेत कैंटर में संतों के साथ जा रहे डासना निवासी वसीम घायल हुए हैं।
हादसे में घायल संत महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज के शिष्य हैं। घायल साधु यति रामस्वरूपानंद गिरि ने कहा कि ये हादसा साजिश के तहत कराया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती को इस्लामिक संगठनों ने जान से मारने की धमकी दी है। संत गाजियाबाद जिले के डासना देवी मंदिर से बुधवार को दोपहर निकले थे। देर रात हाईवे पर मलावन थाना क्षेत्र में ये हादसा हो गया।