फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यौली चीनी मिल के लिए गन्ना पेराई का लक्ष्य आवंटित

विज्ञापन
कासगंज न्यौली शुगर मिल नगरिया का फाइल फोटो । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। न्यौली चीनी मिल में नए पेराई सत्र की तैयारियां तेज हो गईं हैं। शासन से गन्ना पेराई का लक्ष्य आवंटित हो गया है। इस बार न्यौली चीनी मिल को 66 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में गन्ने की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। अब नए सत्र में पेराई की तैयारियां चल रही हैं। शासन ने न्यौली चीनी मिल के लिए पिछले साल 62 लाख क्विंटल गन्ने का लक्ष्य तय किया था, इस बार भले ही दो खरीद केंद्र कम कर दिए गए हो, लेकिन गन्ने का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है।
66 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य गन्ना आयुक्त ने न्यौली चीनी मिल के लिए आवंटित कर दिया गया है। शासन द्वारा आवंटित किया गया लक्ष्य चीनी मिल कभी पूरा नहीं कर पाती। दो साल पहले न्यौली चीनी मिल ने मात्र 17 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी, जबकि बीते साल 18 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई ही चीनी मिल ने की।
विज्ञापन

चीनी मिल ने 20 अक्तूबर को बॉयलर पूजन कर लिया है। संभावना जाहिर की जा रही है कि नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में ही नया पेराई सत्र शुरू कर दिया जाएगा। चीनी मिल और गन्ना विभाग आपस में सामंजस्य बनाकर गन्ना पेराई की शुरूआत की तैयारियों में जुटे हैं।
शासन ने न्यौली चीनी मिल के लिए गन्ना पेराई के लिए लक्ष्य तय कर दिया है। आवंटित किए गए लक्ष्य के अनुसार चीनी मिल गन्ने की पेराई कर सकेगी। तैयारियां की जा रही हैं। ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें